फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders In IPL 8

फिर 'कोटला फतह' से चूकी दिल्ली, KKR की धमाकेदार जीत

Tue, 21 Apr 2015 02:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Apr 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders In IPL 8

आईपीएल-8 में लगातार 2 जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम इस बार कोटला में जीत हासिल कर लेगी लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के आगे उसकी एक न चली और मैच में 6 विकेट से बड़ी हार मिली।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 18.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जरूरी 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। उसकी ओर से कप्तान गौतम गंभीर ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। जबकि विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान 40 रन (6 चौका और 1 छक्का) बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से तेज गेंदबाज मुथ्थूस्वामी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। खराब शुरुआत के बाद दिल्ली कभी झटकों से उबर नहीं सकी और उसकी ओर से एक भी अर्धशतक नहीं लगा। मनोज तिवारी ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। जबकि श्रेयस अय्यर ने 31 रनों का योगदान दिया।

कोलकाता की गेंदबाजी आज अच्छी रही और तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोर्ने मोर्कल और पीयूष चावला को 2-2 सफलता मिली। जबकि सुनील नारायन के हिस्से एक विकेट आया।

कोलकाता की 4 मैचों से यह तीसरी जीत है, जबकि दिल्ली ने 5 में से अपना तीसरा मैच गंवाया है।

दिल्ली को नहीं मिली एक अच्छी साझेदारी

LIVE: Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders In IPL 8

फिरोजशा‌ह कोटला में कोलकाता से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दिल्ली की पारी की शुरुआत करने मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर आए लेकिन यह जोड़ी दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर टूट गई। मोर्ने मोर्कल की गेंद पर मयंक (1) उमेश यादव को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्‍तान जेपी डुमिनी टीम को मजबूती देने के इरादे से मैदान पर आए लेकिन अपना पिछला प्रदर्शन यहां जारी नहीं रखे और 5 रन बनाकर सुनील नारायन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पिछले कुछ मैचों में शानदार पारियां खेलने वाले श्रेयस के रूप में दिल्ली को तीसरा झटका लगा जब वह 31 रन (24 गेंद) के निजी स्कोर पर पीयूष चावला की गेंद पर बोल्ड हो गए। दिल्ली को एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी लेकिन उसे पूरी पारी के दौरान मिलते नहीं दिखी। मनोज तिवारी और युवराज सिंह ने चौथे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी कर टीम को सौ के करीब पहुंचाया लेकिन तिवारी को मोर्कल ने अपना दूसरा शिकार बना ही लिया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए।

टीम को तगड़ा झटका तब लगा जब युवराज सिंह क्रीज पर टिक जाने के बाद अपनी लापरवाही की वजह से स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में 21 रन बनाए। 15वें ओवर में पीयूष की गेंद को आराम से खेलने के चक्कर में वह क्रीज से बाहर निकल गए लेकिन वह संभवतः वापस लौटना भूल गए। इस बीच विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा के पास काफी समय मिला उन्हें स्टंप करने का। युवराज जब तक वापस लौटने की सोचे तब तक वह स्टंप आउट हो गए। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के बड़ी पारी नहीं खेल पाने के कारण दिल्ली 15 ओवर में 103 रन बना सकी।

KKR की जीत ने बढ़ाया दिल्ली की कोटला में जीत का इंतजार

LIVE: Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders In IPL 8

शुरुआती 2 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के हाथों करीबी मुकाबलों में शिकस्त के बाद दिल्ली की टीम ने लगातार 2 मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जोरदार वापसी की। लेकिन दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने का सपना पूरा नहीं कर सकी।

आईपीएल के पिछले टूर्नामेंट में अंतिम स्थान पर रही दिल्ली के लिए कोटला का घरेलू मैदान भाग्यशाली नहीं रहा है। टीम ने अपने घरेलू मैदान पर अंतिम जीत 2 साल पहले 21 अप्रैल 2013 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हासिल की थी। इसके बाद से उसने यहां लगातार 9 मैच गंवा दिए।

कोलकाता की ओर से कप्तान गौतम गंभीर ने आईपीएल करियर में 26वां अर्धशतक लगाते हुए टीम को टूर्नामेंट में एक और जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed