फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legends League Cricket: Asia Lions defeated India Maharajas by 36 runs to register their 2nd victory

Legends League Cricket: इंडियन महाराजा की लगातार दूसरी हार, असगर अफगान के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर एशियन लॉयंस ने 36 रन से हराया

Tue, 25 Jan 2022 01:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 25 Jan 2022 01:25 AM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटरों वाली इंडियन महाराजा टीम को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 में दूसरी हार झेलनी पड़ी। अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए लीग के चौथे मुकाबले में इंडियन महाराजा को एशियन लायंस के हाथों 36 रन से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Legends League Cricket: Asia Lions defeated India Maharajas by 36 runs to register their 2nd victory
एशिया लॉयंस बनाम इंडिया महाराजा - फोटो : twitter@LLCT20

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटरों वाली इंडियन महाराजा टीम को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 में दूसरी हार झेलनी पड़ी। अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए लीग के चौथे मुकाबले में इंडियन महाराजा को एशियन लायंस के हाथों 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। लीग में यह दूसरा मौका था जब दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ीं लेकिन इस बार बाजी एशियन लायंस के हाथ में गई। 

विज्ञापन


मैच की बात करें तो इंडियन महाराजा ने टॉस जीतकर एशियन लायंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। एशियन लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 29 रन के स्कोर पर तिलकरत्ने दिलशान और रोमेश कालूवितर्णा पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद उपुल थरंगा और असगर अफगान ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 193/4 पर पहुंचाया। एशियन लायंस की तरफ से थरंगा ने 45 गेंदों में 72 रन बनाए जबकि असगर अफगान 28 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। असगर ने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के लगाए। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन महाराजा की शुरुआत खराब रही और उसने 100 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी टीम के विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे और देखते-देखते टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई। इंडियन महाराजा की तरफ से वसीम जाफर और मनप्रीत गोनी ने 35-35 रन की पारी खेली। वहीं एशियन लायंस की तरफ से नुवान कुलसेकरा, मोहम्मद रफीक और असगर अफगान ने दो-दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन महाराजा की टीम लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में नीचले पायदान पर पहुंच गई है जबकि एशियन लायंस की टीम दो जीत के साथ शीर्ष पर काबिज हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed