फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legendary former England pacer James Anderson awarded knighthood after retirement from International cricket

James Anderson: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को मिला बड़ा सम्मान, नाइटहुड उपाधि से हुए सम्मानित

Fri, 11 Apr 2025 09:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Apr 2025 09:39 PM IST
सार

एंडरसन टेस्ट में 704 विकेट लेकर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
Legendary former England pacer James Anderson awarded knighthood after retirement from International cricket
जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के 42 साल के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया। वह ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सम्मान सूची में शामिल थे। सुनक क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे हैं। पिछले साल उन्होंने एंडरसन और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ अपना वीडियो साझा किया था। 
विज्ञापन

पिछले साल लिया था संन्यास 
एंडरसन ने पिछले साल जुलाई में टेस्ट क्रिकेट से विदा ली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ब्रिटिश सरकार के अनुसार, एंडरसन को क्रिकेट की सेवा के लिए यह उपाधि प्रदान की गई है। एंडरसन से पहले यह उपाधि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टियर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस को भी मिल चुकी है। एंडरसन इंग्लैंड से 13वें क्रिकेटर हैं जो खेल में योगदान देने के लिए नाइटहुड उपाधि से सम्मानित हुए हैं। वह 2000 से यह सम्मान पाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इयान बॉथम (2007), बॉयकाट (2019), कुक (2019) और स्ट्रॉस (2019) को यह सम्मान मिल चुका है।  

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR:  आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी, इतने दिन बाद टॉस के लिए मैदान पर आए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज
एंडरसन टेस्ट में 704 विकेट लेकर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। एंडरसन आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में शामिल थे, उन्हें 1.25 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर शामिल किया गया था। हालांकि, एंडरसन को लेने में किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed