फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   leading Scorer And wicket takers In IPL 8

जानिए, इस बार IPL में किनके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

Mon, 27 Apr 2015 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Apr 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
leading Scorer And wicket takers In IPL 8

अब तक आईपीएल-8 के 25 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने जोरदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित भी किया है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के लगभग आधे सफर के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 में से 5 मैच जीतकर फिर से शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम 6 में से 5 मुकाबले जीतकर बेहतर रन औसत के साथ शीर्ष पायदान पर काबिज थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी इतने ही मैच जीते लेकिन वह 7 मैच खेल चुकी थी और रन औसत के मामले में वह चेन्नई से एक स्थान नीचे दूसरे पायदान पर थी।

सबसे निचले पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है जो 6 में से सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है। वहीं मुंबई इंडियंस ने 7 में से 2 मैच जीते हैं लेकिन वह पंजाब से एक स्थान ऊपर है। पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं और 2 में हारे हैं, वह 6 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

विज्ञापन

तो इस समय कौन है सबसे सफल बल्लेबाज ?

leading Scorer And wicket takers In IPL 8

इसके अलावा बात करते हैं कि टूर्नामेंट में किस बल्लेबाज के पास ऑरेंज कैप है और किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप। ऑरेंज कैप आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है, पर्पल कैप सबसे सफल गेंदबाज को पहनने के लिए दिया जाता है।

साथ ही यह भी जानकारी हासिल करते हैं कि अब तक सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने का मास्टर बल्लेबाज कौन है।

आईपीएल-8 में अब तक के सितारे
सर्वाधिक रनः अजिंक्य रहाणे (राजस्‍थान रॉयल्स, 323 रन)
सर्वाधिक विकेटः इमरान ताहिर (दिल्ली डेयरडेविल्स, 13 विकेट)
सर्वाधिक छक्काः श्रेयस अय्यर (दिल्ली डेयरडेविल्स, 14 छक्का)
सर्वाधिक चौकाः अजिंक्य रहाणे (राजस्‍थान रॉयल्स, 29 चौका)
सर्वाधिक कैच (फील्डिंग): कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस, 07 कैच)
सर्वाधिक अर्धशतकः गौतम गंभीर (कोलकाता नाइटराइडर्स, 3 फिफ्टी)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed