फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lata Mangeshkar kept a waterless fast for victory against Pakistan during World Cup 2011, know full story

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए रखा था निर्जल व्रत, जानिए पूरी कहानी

Sun, 06 Feb 2022 10:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Feb 2022 10:17 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर को लता जी अपना बेटा मानती थी और वह भी उन्हें मां सरस्वती कहते थे। यह संयोग की बात है कि सरस्वती पूजा के अगले दिन ही भारत की सरस्वती का देवलोकगमन हुआ।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar kept a waterless fast for victory against Pakistan during World Cup 2011, know full story
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट को लेकर लता मंगेशकर की दीवानगी जगजाहिर है और विश्वकप 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए उन्होने निर्जल व्रत रखा था । भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने एक समय कहा था,‘मैंने पूरा मैच देखा और मैं काफी तनाव में थीं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, ‘जब भारतीय टीम खेलती है तो मेरे घर में सभी का कुछ न कुछ टोटका होता है। मैंने, मीना और उषा ने सेमीफाइनल के दौरान कुछ खाया-पिया नहीं। मैं लगातार भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रही थी और भारत की जीत के बाद ही हमने अन्न-जल ग्रहण किया।’
विज्ञापन


विश्व विजेता टीम को दी दावत
विश्व कप 1983 फाइनल को याद करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैं उस समय लंदन में ही थी और मैंने कपिल देव और उनकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले डिनर के लिए बुलाया था। मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।’ उन्होंने कहा, ‘खिताब जीतने के बाद कपिल देव ने मुझे डिनर के लिए बुलाया था। मैंने जाकर टीम को बधाई दी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन को मानती थीं बेटा
सचिन तेंदुलकर को वह अपना बेटा मानती थी और वह भी उन्हें मां सरस्वती कहते थे। यह संयोग की बात है कि सरस्वती पूजा के अगले दिन ही भारत की सरस्वती का देवलोकगमन हुआ।

मुंबई के कई नामी क्रिकेटर, जैसे कि महान सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर ने भी हमेशा लता जी को बड़ा सम्मान दिया। वह क्रिकेट की अच्छी समझ रखती थीं और क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में राजसिंह डुंगरपुर और उनके भतीजे पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हनुमंत सिंह के साथ क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करती थीं।


पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सलीम दुर्रानी बताते हैं कि जब वो मैच के अलावा स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे होते थे तो लता दीदी मैच देखने आ जाती थीं। हमें पता चलता था कि लता दी भी मैच देखने आई थीं, बड़ी खुशी होती थी क्योंकि उनका बड़ा सम्मान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed