फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Lalremsiami will lead indian hockey team in womens junior worldcup

हॉकी: जूनियर वर्ल्डकप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी लालरेमसियामी, अफ्रीका में पांच दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Mon, 15 Nov 2021 02:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 02:45 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही लालरेमसियामी जूनियर हॉकी वर्ल्डकप में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी। यह टूर्नामेंट पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा। 

विज्ञापन
Lalremsiami will lead indian hockey team in womens junior worldcup
लालरेमसियामी - फोटो : ANI

विस्तार

महिलाओं के जूनियर हॉकी वर्ल्डकप में लालरेमसियामी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। टोक्यो ओलंपिक 2020 में वो भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं और देश के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम चौथे स्थान पर रही थी और पदक हासिल करने से चूक गई थी। जूनियर हॉकी वर्ल्डकप पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं। 2016 में जूनियर वर्ल्डकप अपने नाम करने वाली अर्जेंटीना की टीम फिर से अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


भारत की कप्तानी लालरेमसियामी और उपकप्तानी इशिका चौधरी के कंधों पर होगी। जूनियर टीम में सलीमा टेटे और शर्मिला देवी को भी शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी भी सीनियर हॉकी टीम का हिस्सा थीं। महिला हॉकी टीम के कोच जेनेके शॉपमैन ने कहा "अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन करना काफी मुश्किल था, क्योंकि कोर 28 में शामिल सभी खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में लगातार मेहनत की है और काफी सुधार किया गया है। हालांकि हमें लगता है कि हमने एक मजबूत टीम का चयन किया है, जो जूनियर वर्ल्डकप में किसी भी टीम के साथ मुकाबला कर सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि सीनियर टीम की कुछ खिलाड़ियों का अनुभव और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा भारत की सबसे बेहतरीन टीम बनाती हैं। यह टीम बहुत उत्साहित है क्योंकि वो लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए इंतजार कर रही हैं। हम इस मौके का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इस टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में रहा था। इस साल भारत ने इंग्लैंड को हराकर कांस्य पदक जीता था। 

रूस के खिलाफ होगा भारत का पहला मैच
ग्रुप सी में भारत का पहला मैच छह दिसंबर को रूस के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम इंडिया का सामना सात दिसंबर को डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। रॉबिन लीग में भारत का तीसरा मैच नौ दिसंबर को जापान से होगा। नॉकआउट मैचों का आयोजन 10 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच होगा। 


किस पूल में कौन सी टीम
ग्रुप ए-
नीदरलैंड, कोरिया, आयरलैंड और जिम्बाब्वे। 
ग्रुप बी- इंग्लैंड, बेल्जियम, कनाडा और उरुग्वे। 
ग्रुप सी- अर्जेंटीना, भारत, जापान और रूस। 
ग्रुप डी- जर्मनी, स्पेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका। 

भारतीय टीम: लालरेमसियामी (कप्तान), इशिका चौधरी (उपकप्तान), बिचु देवी खरीबाम (गोलकीपर), खुशबू (गोलकीपर), अक्षता अबसो ढेकाले, प्रियंका, मरीना लालरामनघाकी, अजमीना कुजूर, बलजीत कौर, रीत, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका, मुमताज खान, संगीता कुमारी, जीवन किशोरी टोप्पो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed