भारत में इंडियन टी-20 लीग का 12वां संस्करण खेला जा रहा है। इसी बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद विवादास्पद ट्वीट किया है। ललित मोदी के इस ट्वीट से एक बार फिर आईपीएल में मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।
{"_id":"5ca18a6ebdec22145c46e7d6","slug":"lalit-modi-raises-voice-about-match-fixing-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में फिर उठी मैच फिक्सिंग की चिंगारी, पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने किया दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में फिर उठी मैच फिक्सिंग की चिंगारी, पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने किया दावा
Mon, 01 Apr 2019 09:22 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
lalit modi
ललित मोदी
- फोटो : getty
दरअसल ललित मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'क्या यह मजाक है, इस पर विश्वास करना मुश्किल है। मैच फिक्सिंग का स्तर शीर्ष पर पहुंच चुका है।' उन्होंने बीसीसीआई और आईसीसी के आला अधिकारियों पर तंज कसते हु लिखा, 'कब जागोगे'
Vijay Mallya, Lalit Modi
ललित मोदी ने ट्वीट में आगे लिखा, 'ये बेहद शर्मनाक है कि क्रिकेट के अधिकारियों को इस बारे में कोई चिंता ही नहीं है।' ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इस ट्वीट में ललित मोदी ने आईपीएल में शनिवार को दिल्ली और कोलकाता के बीच हुए मैच का एक वीडियो भी डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललित मोदी
इस वीडियो में कोलकाता के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के सामने दिल्ली के स्पिनर संदीप लामिछाने के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं। वीडियो में लामिछाने की गेंद पर उथप्पा को चौका जड़ते हुए दिखाया गया है। यह चौका लगाने से पहले ही विकेटकीपर ऋषभ पंत लामिछाने से कह रहे हैं, 'ये तो वैसे भी चौका है'
is this a #joke or cannot believe this. #matchfixing to the highest order. when will @iplt20 @bcci.tv @icc @bcci.cricket ever wake up. #shameful 😢💔💔💔💔💔 that all officials really dont care pic.twitter.com/kjBdHhvD3s
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 1, 2019
विज्ञापन
delhi capitals
- फोटो : social media
पंत के मुंह से ये शब्द निकलते ही लामिछाे की गेंद पर उथप्पा चौका लगा देते हैं। बता दें कि जिस मुकाबला का वीडियो अपलोड किया गया है, उस मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला था। सुपर ओवर में दिल्ली की टीम ने तीन रन से बाजी मारी थी।