फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के सुपरस्टार ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, बारात में जमकर नाचे टीम इंडिया के साथी

Wed, 06 Jun 2018 08:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
KXIP cricketer Mayank Agrawal knot tie with long time girlfriend Aashita Sood

IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज और घरेलू क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले क्रिकेटर मयंक अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गए। पिछले साल घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले कर्नाटक के इस बल्लेबाज को इंग्लैंड दौरे के लिए 'इंडिया ए' टीम में चुना गया था। अब इस दौरे से पहले ही मयंक अग्रवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी रचा ली।

KXIP cricketer Mayank Agrawal knot tie with long time girlfriend Aashita Sood

आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे मयंक अग्रवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड आशिता सूद से शादी की। मयंक और आशिता की शादी में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी बाराती बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर ठुमके भी लगाए।

KXIP cricketer Mayank Agrawal knot tie with long time girlfriend Aashita Sood

केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से मयंक की शादी के बेहतरीन लम्हों को फैंस के बीच शेयर भी किया। अब सोशल मीडिया पर मयंक अग्रवाल और आशिता सूद की शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KXIP cricketer Mayank Agrawal knot tie with long time girlfriend Aashita Sood

केएल राहुल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर करते हुए इस कपल को शादी की बधाई दी। केएल राहुल ने लिखा, 'मयंक के जीवन का आज बहुत बड़ा दिन है'। बता दें कि मयंक ने लंदन के थेम्स रिवर के किनारे हवाई झूले पर अपनी गर्लफ्रेंड आशिता को प्रपोज किया, जिसके बाद वह उन्हें मना नहीं कर पाई।

विज्ञापन
KXIP cricketer Mayank Agrawal knot tie with long time girlfriend Aashita Sood

मयंक अग्रवाल और आशिता को आने वाले जीवन के लिए कई क्रिकेटर्स ने बधाई दी है। हाल ही में हुए सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स में मयंक अग्रवाल को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी का अवॉर्ड भी मिला है। मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी 2017-18 में 105.45 के औसत से 1160 रन ठोके, जिनमें 5 शतक शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed