{"_id":"59c4290c4f1c1b32688b5d5b","slug":"kuldeep-yadav-reveled-to-reporter-bhuvneshwar-kumar-what-was-in-his-mind-during-hat-tric-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप ने रिपोर्टर भुवी के सामने किया खुलासा- हैट्रिक बॉल के दौरान क्या था उनके मन में ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप ने रिपोर्टर भुवी के सामने किया खुलासा- हैट्रिक बॉल के दौरान क्या था उनके मन में
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में भारतीय शेरों में कंगारुओं को मात देकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में जीत के हीरो तो कई रहे लेकिन सबकी नजरें चाइनामैन से हैट्रिक मैन बने कुलदीप यादव की और घूम गईं। कुलदीप वनडे मैच में हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय स्पिनर और तीसरे गेंदबाज बने। कुलदीप ने पारी के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद में मैथ्यू वेड, एस्टन आगर और पैट कमिंस को चलता कर इतिहास रच दिया।
मैच में 50 रन से जीत हासिल करने के भुवनेश्वर कुमार कुलदीप के लिए रिपोर्टर बन गए और उनसे हैट्रिक के बारे में बातचीत की। रिपोर्टर बने भुवी ने सबसे पहले पूछा जैसा कि अमूमन हर पत्रकार पूछते हैं कि हैट्रिक लेने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, इसके जवाब में कुलदीप ने कहा, काफी स्पेशल फीलिंग आ रही है। हालांकि मैच में शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी लेकिन जब गेंदबाजी का छोर बदला तो सबकुछ बदल गया और हैट्रिक मिली। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि स्टार्ट अच्छा न होने के बावजूद हैट्रिक मिल जाएगी।
इसके बाद भुवी ने पूछा कि जैसा कि आपने बताया कि शुरू में स्टार्ट अच्छा नहीं मिला तो उस वक्त दिमाग में क्या चल रहा था कि किस खिलाड़ी के खिलाफ क्या प्लानिंग करनी है तो कुलदीप ने बताया कि शुरुआत में जब दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहा था तब गेंद सही जगह पर नहीं गिर रही थी। गेंद गीली थी तो ग्रिप करने में भी परेशानी हो रही थी। लेकिन जब छोर बदला तो दिमाग में ये था कि एक विकेट निकालते हैं तो प्रेशर उनपर आएगा। हमें विकेट की भी जरूरत थी पांच विकेट हो गए थे। इसके साथ ये भी प्लान किया था कि गेंद में वेरिएशन भी सही-सही करना है।
विज्ञापन
कुलदीप आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं इस बारे में भुवनेश्वर ने कुलदीप से पूछा कि जब आप यहा पहुंचे तो क्या आपको कुछ फेमीलियर लगा या ये लगा कि इंटरनेशनल मैच में कुछ अलग होता है। या इस बात को लेकर खुश थे कि मैं यहां खेल चुका हूं तो कोई परेशानी नहीं होगी। इन सवालों के जवाब में कुलदीप ने कहा कि निश्चित तौर पर जब आप किसी मैदान पर चार साल से खेल रहे हैं और वो आपका होम ग्राउंड हो तो बहुस सी आसानी होती है। मैं मैदान और यहां की विकेट से फेमीलियर था। मुझे यहां होम ग्राउंड जैसा ही फील आ रहा था। एक उम्मीद भी थी कि यहां अच्छा करना है और अच्छी छाप छोड़नी है।
इसके बाद कुलदीप से पूछा कि वो किसी बैट्समैन को आउट करने के लिए किस तरह प्लान करते हैं जैसे कि जो हैट्रिक बॉल थी वो गुगली थी इसके जवाब में कुलदीप ने कहा, ये सब परिस्थितियों पर निर्भर होता है। कोई नया बल्लेबाज सामने होता है तो मैं वैरिएशन करता हूं। जब हैट्रिक बॉल थी तो मेरे प्लान में था कि इनसाइट इतना टर्न गेंद को नहीं मिल रहा था। पर बैट एंड पैड होने का बहुत कम चांस है। वहां स्लिप लगाई थी तो रॉन्गवन पर ज्यादा विश्वास दिखाया और सौभाग्य से वो हमारे पक्ष में गया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

A hat-trick for @imkuldeep18. He becomes the third Indian to achieve this feat, after Kapil Dev and Chetan Sharma #INDvAUS pic.twitter.com/1VNgiDUvzj
— BCCI (@BCCI) September 21, 2017