{"_id":"5a8ce8d84f1c1b5e6e8b66d2","slug":"kuldeep-yadav-instagram-account-hacked-apologises-for-unsolicited-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी और की गलती पर शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव, फैंस से मांगी माफी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किसी और की गलती पर शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव, फैंस से मांगी माफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव उस सेलेब्रिटी लिस्ट का नया नाम हैं, जिनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ है। चाइनामैन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अनचाही पोस्ट की गई। यादव ने फिर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कुछ देर के बाद इस पोस्ट के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
स्पिनर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं अनचाही पोस्ट के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो कुछ देर पहले मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई। मेरा इंस्टाग्राम पोस्ट किसी ने हैक कर लिया था। मैं अपना पास्वोर्ड प्रोटेक्ट करने के लिए जरूरी कदम उठाऊंगा। इसे समझने के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
I would like to apologise for the unsolicited post that was posted by my Instagram account in the past few mins .my Instagram account was hacked by someone, I’ll take steps to improve my password protection. Thanks for understanding
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) February 20, 2018
विज्ञापन
कुलदीप यादव इस समय दक्षिण अफ्रीका में टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा।
पिछले सप्ताह भारतीय शूटर और बीजिंग ओलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, जिसमें से कई ट्वीट्स किए गए थे।