फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders vs sunrisers hyderabad ipl 2018 Qualifier 2 live scorecard Eden Gardens

IPL 2018: कोलकाता का सफर खत्म, फाइनल में SRH की होगी CSK से खिताबी भिड़ंत

Sat, 26 May 2018 03:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Knight Riders vs sunrisers hyderabad ipl 2018 Qualifier 2 live scorecard Eden Gardens
राशिद खान

सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत निर्णायक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही आईपीएल 2018 से कोलकाता का सफर खत्म हुआ। वहीं, सनराइजार्स हैदराबाद की भिड़ंत रविवार को पहले से ही फाइनल का टिकट कटा चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स से होगी।

विज्ञापन


कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। राशिद खान को इस मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। राशिद ने बल्लेबाजी में 10 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट के लिए।
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स को क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। मगर चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर सिद्धार्थ कौल ने नरेन को मिड ऑन पर ब्रेथवेट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। नरेन ने 13 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन की तेज पारी खेली। पहले विकेट के लिए लिन और नरेन के बीच 40 रन की साझेदारी हुई। यहां से लिन और राणा की जोड़ी ने पारी को संभाला। मगर 9वें ओवर में शाकिब की तीसरी गेंद पर नितीश राणा ने मिडविकेट पर गेंद को खेला लेकिन वह रनआउट हो गए। राशिद खान ने थ्रो करके विकेटकीपर साहा को गेंद दिया और साहा ने उन्हें रनआउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को तीसरा झटका लगा। राशिद खान ने रॉबिन उथप्पा (2) को बोल्ड किया। इसके बाद 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता का सबसे बड़ा विकेट गिरा। शाकिब अल हसन ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (8) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके अगली ओवर में केकेआर को एक और तगड़ा झटका लगा। हैदराबाद के स्टार स्पिनर राशिद खान ने केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को LBW आउट किया। लिन 31 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली।

15वें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने आंद्रे रसेल (3) को धवन के हाथओं कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर कौल ने पीयूष चावला को क्लीन बोल्ड किया। इसके अलावा आखिरी ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर ब्रेथवेट ने शिवम मावी (6) और शुभमन गिल (30) को राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया। हैदराबाद की तरफ से राशिद खान के अलावा सिद्धार्थ कौल और कार्लोस ब्रेथवेट ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए जबकि शाकिब अल हसन ने 1 विकेट झटके।

राशिद खान ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में किया शानदार प्रदर्शन

Kolkata Knight Riders vs sunrisers hyderabad ipl 2018 Qualifier 2 live scorecard Eden Gardens
राशिद खान

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य रखा था। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। राशिद खान  ने 10 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ भुवनेश्वर कुमार नाबाद 5 रन बनाकर डगआउट लौटे। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने एक अच्छी शुरुआत की। 56 रन के स्कोर पर हैदराबाद का सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के रूप में पहला विकेट गिरा। धवन को कुलदीप यादव ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर  LBW आउट किया। वह 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। पहले विकेट के लिए साहा और धवन के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर के बाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर कुलदीप यादव ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन (3) को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

इसके बाद 11वें की तीसरी गेंद पर पीयूष चावला ने ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को स्टंप आउट कराकर चलता किया। वह 27 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। यहां से शाकिब अल हसन और दीपक हूडा ने सनराइजर्स की पारी को संभाला ही था कि कुलदीप यादव की गेंद पर शाकिब (28) रन बनाकर रनआउट हो गए। चौथे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 29 रन की साझेदारी हुई।

वहीं, 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर सुनील नरेन ने दीपक हूडा (19) को पीयूष चावला के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके अलावा 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट 8 रन बनाकर रनआउट हुए। नितीश राणा ने गेंद को थ्रो करके विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथ में दिया और कार्तिक ने उन्हें रनआउट किया। इसके बाद 19वें ओवर में शिवम मावी ने यूसुफ पठान (3) को चावला के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वहीं, कोलकाता की तरफ से कुलदीप यादव ने 2, जबकि चावला, नरेन और मावी ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

KKR ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

Kolkata Knight Riders vs sunrisers hyderabad ipl 2018 Qualifier 2 live scorecard Eden Gardens
kkrvsrh

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2018 के दूसरे क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में दोनों टीमों में बदलाव किया गया था। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीमों में एक बदलाव किया था।

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने जावोन सीर्ल्स की जगह शिवम मावी को टीम में शामिल किया था। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीमों तीन बदलाव किया था। कप्तान केन विलियमसन ने दीपक हूडा, ऋद्धिमान साहा और खलील अहमद को टीम में शामिल किया था, जबकि मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी और संदीप शर्मा को बाहर बैठना पड़ा। बता दें कि आईपीएल 2018 में एसआरएच की तरफ से खलील अहमद का डेव्यू मैच था।

टीमेंः-

कोलकाता नाइटराइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा, पीयूष चावला, कुलदीप यादव। 

सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन (कप्तान), दीपक हूडा, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, राशिद खान,  भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed