{"_id":"6745bc018c0398e5b205a7b9","slug":"kolkata-knight-riders-mentor-dwayne-bravo-says-getting-venkatesh-iyer-was-one-of-our-main-priorities-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: केकेआर ने मेगा नीलामी में वेंकटेश अय्यर पर क्यों लगाया बड़ा दांव? मेंटर ड्वेन ब्रावो ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: केकेआर ने मेगा नीलामी में वेंकटेश अय्यर पर क्यों लगाया बड़ा दांव? मेंटर ड्वेन ब्रावो ने किया खुलासा
Tue, 26 Nov 2024 05:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:46 PM IST
सार
केकेआर के लिए कप्तानी के संभावित दावेदार के रूप में देखे जाने वाले वेंकटेश को टीम के साथ जोड़ने ने आलोचनाओं को जन्म दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर वेंकटेश को कप्तानी सौंपना टीम प्रबंधन की योजना का हिस्सा था तो उन्हें रिटेन क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर बड़ा दांव लगाया था और उन्हें नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वेंकटेश ओवरऑल चौथे और कुल तीसरे भारतीय थे जिन्हें आईपीएल नीलामी में इतनी महंगी कीमत पर खरीदा गया। वेंकटेश के लिए इतनी राशि लुटाने पर सभी को आश्चर्य हुआ था। अब केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने बताया है कि फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी के लिए इतनी रकम क्यों दी।
विज्ञापन
केकेआर के लिए कप्तानी के संभावित दावेदार के रूप में देखे जाने वाले वेंकटेश को टीम के साथ जोड़ने ने आलोचनाओं को जन्म दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर वेंकटेश को कप्तानी सौंपना टीम प्रबंधन की योजना का हिस्सा था तो उन्हें रिटेन क्यों नहीं किया गया। हालांकि, ब्रावो ने वेंकटेश के लिए बड़ी बोली लगाने के फैसले का बचाव किया है। ब्रावो पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ रह चुके हैं और उन्हें हाल ही में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा था। गौतम गंभीर के भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के बाद ब्रावो ने उनकी जगह ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रावो ने कहा, वेंकटेश अय्यर को जोड़ना हमारे लिए मुख्य प्राथमिकताओं में से एक था, जैसा कि आप देख सकते हैं हमने उसके लिए पूरा जोर लगा दिया। यह अच्छा है हमारे पास चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के 90 प्रतिशत खिलाड़ी हैं। यह अपने आप में सकारात्मक संकेत है। जब आप शुरू से टीम तैयार करते हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखें, संयोजन तैयार करना काफी जटिल होता है।
ब्रावो तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक के केकेआर से जुड़ने को लेकर भी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, वह जिस गति से गेंदबाजी करता हैं, मैं हमेशा उसकी सराहना करता हूं। उसकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और सभी चीजें। खुशी है कि हम उसे अपने साथ जोड़ पाए।