फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli vs Ganguly: BCCI's reply to Kohli, said - Kohli was warned in September itself, was prevented from leaving the captaincy

Kohli vs Ganguly: बीसीसीआई का कोहली को जवाब, कहा- सितंबर में ही दी थी चेतावनी, कप्तानी छोड़ने से रोका था

Wed, 15 Dec 2021 06:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Dec 2021 06:49 PM IST
सार

विराट ने कहा कि उन्हें टी-20 की कप्तानी छोड़ने से नहीं रोका गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खुशी-खुशी उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
Kohli vs Ganguly: BCCI's reply to Kohli, said - Kohli was warned in September itself, was prevented from leaving the captaincy
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट में कप्तानी को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। रोहित शर्मा को वनडे फॉर्मेट में कप्तान बनाए जाने के बाद से शुरू हुए विवाद ने नया रूप ले लिया है। इसके बाद भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को खुद बयान देने के लिए सामने आना पड़ा। हालांकि, उन्होंने मीडिया को दिए जवाब में कई बड़े खुलासे किए। 
विज्ञापन


विराट ने कहा कि उन्हें टी-20 की कप्तानी छोड़ने से नहीं रोका गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खुशी-खुशी उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। अब बीसीसीआई ने कोहली के इस बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोहली को सितंबर में ही बता दिया गया था कि सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


एक सीनियर बोर्ड अधिकारी ने विराट के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कहा कि दो अलग-अलग कप्तान को लेकर विराट को आगाह कर दिया गया था। विराट ने इसके बावजूद खुद ही टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारी ने क्या कहा?
बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि विराट से सितंबर में ही कप्तानी पर बात कर ली गई थी। तभी उन्हें टी-20 की कप्तानी छोड़ने से रोकने की कोशिश की गई थी। उनके नहीं मानने पर चेतावनी भी दी कि  सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान नहीं हो सकते। वनडे और टी-20 में एक ही कप्तान रखा जाएगा।


विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस दावे को गलत बताया, जिसमें गांगुली ने कहा था कि विराट को टी-20 की कप्तानी छोड़ने से रोका गया था। विराट ने कहा कि बोर्ड ने मेरे फैसले को एक सकारात्मक कदम बताया था। वहीं, वनडे कप्तानी से हटाए जाने की सूचना उन्हें द़क्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा से डेढ़ घंटे पहले दी गई। इससे पहले बीसीसीआई ने उनसे कोई बातचीत नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed