{"_id":"93e05a42-98a4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kohli-raina-in-top-10-in-icc-t20-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली और सुरेश रैना टॉप टेन में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली और सुरेश रैना टॉप टेन में
दुबई/एजेंसी
Updated Sat, 30 Mar 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के विराट कोहली और सुरेश रैना ने आईसीसी की ताजा ट्वंटी-20 रैंकिंग में शीर्ष दस बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई है जबकि टीम रैंकिंग में भारत अपने तीसरे स्थान पर बरकरार है।
विज्ञापन
कोहली 731 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं जबकि रैना 719 अंक के साथ नौवें नंबर पर हैं। इस सूची में शीर्ष 20 में बल्लेबाजों में युवराज सिंह 14वें और गौतम गंभीर 18वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम टॉप पर हैं जबकि श्रीलंका के महेला जयवर्धने दूसरे और न्यूजीलैंड के ही मार्टिन गुप्टिल तीसरे पायदान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
गेंदबाजी रैंकिंग में ऑफ स्पिनर आर अश्विन टॉप-20 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। इस सूची में वेस्ट इंडीज के सुनील नारायन शीर्ष पर हैं जबकि पाकिस्तान के सईद अजमल दूसरे और श्रीलंका के अजंता मेंडिस तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
आलराउंड रैंकिंग में भारत के युवराज तीसरे स्थान पर हैं जबकि आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन पहले और पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज दूसरे पायदान पर हैं। टीम रैंकिंग में भारत 119 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है जबकि श्रीलंका 131 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। विश्व चैंपियन वेस्ट इंडीज 126 अंकों के साथ दूसरे, पाकिस्तान (119) चौथे और इंग्लैंड (118) पांचवें स्थान पर है।