फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli-Dhawan spat adds to Team India's next woes.

ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन कोहली और धवन में हुआ था झगड़ा

Tue, 23 Dec 2014 05:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Dec 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
Kohli-Dhawan spat adds to Team India's next woes.
टीम इंडिया में इस समय कुछ अच्छा नहीं हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद अब टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


तनाव की खबर उस समय आ रही है जब टीम इंडिया का विदेशी धरती पर बेहद खराब रिकॉर्ड है और उसे पिछले साढ़े तीन सालों में 15 टेस्ट मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। विदेश में लगातार हार और ऑस्ट्रेलिया में मिले लगातार 6 हार के सिलसिले को रोकने की कवायद में जुटा भारत के लिए यह बेहद नाजुक समय है क्योंकि टीम के दो बड़े खिलाड़ियों के बीच झगड़े की खबर है।
विज्ञापन


ब्रिसबेन टेस्ट में हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस कहकर विवाद को हवा दे दी थी कि टीम के ड्रेसिंग रूम में इस समय सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली और धवन के बीच झगड़े की खबर

Kohli-Dhawan spat adds to Team India's next woes.
यहां जिस झगड़े की बात हो रही है वो हुई उपकप्तान विराट कोहली और शिखर धवन के बीच। दोनों के बीच झगड़ा ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन हुआ। जब भारत अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाला था लेकिन नेट पर अभ्यास के दौरान धवन को चोट लग गई और उन्होंने कुछ देर बाद ही क्रीज पर उतरने से मना कर दिया।

धवन के अचानक मना करने के बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ कोहली को पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर जाना पड़ा। बल्‍लेबाजी के लिए तैयार होने के वास्ते कोहली को महज 5-7 मिनट का वक्त मिला। वह क्रीज पर ज्यादा देर तक टिके नहीं रह सके और तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली 14 गेंदों पर महज एक रन बनाकर आउट हुए।

कोहली के आउट होने के बाद महज 10 ओवर के अंदर भारत ने 44 पर अपने 5 विकेट गंवा दिया और इसके बाद धवन बल्‍लेबाजी करने मैदान पर पहुंच गए। तीसरे दिन के नॉटआउट रहे बल्‍लेबाज धवन ने अपनी पारी 26 रन से आगे खेलना शुरू किया और उन्होंने अर्धशतक जमा दिया। उन्होंने 81 रनों की पारी खेली।

शास्‍त्री ने शांत कराया था दोनों के बीच झगड़ा

Kohli-Dhawan spat adds to Team India's next woes.
उपकप्तान विराट कोहली को बेहद कम समय के अंदर तैयार होकर मैदान पर बल्‍लेबाजी के लिए जाना पड़ा। वह महज एक रन बनाकर आउट हो गए। आउट होकर जब वह ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो धवन से उलझ पड़े। सूत्रों के अनुसार कोहली का कहना था कि धवन ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी का शुरुआती सत्र में सामना करने से बच रहे थे।

कोहली जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो उन्होंने धवन पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर चोट का बहाना बनाया था। धवन ने कोहली को इसका जवाब देते हुए कहा कि वह देश के लिए खेलते हैं। अगर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो बैठना पसंद करेंगे लेकिन वह किसी की चापलूसी नहीं करेंगे और न ही चोट का बहाना बनाएंगे।

झगड़ा बढ़ता देख टीम के डायरेक्टर रवि शास्‍त्री ने हस्तक्षेप किया दोनों को शांत कराया। शास्‍त्री ने उस समय स्पष्ट रूप से कोहली से कहा कि कोई भी खिलाड़ी छोटा या बड़ा नहीं होता, खास यह होता है कि आप किसी भी परि‌स्थिति में खेलने के लिए तैयार रहो। हालांकि कहा जा रहा है कि अब ड्रेसिंग रूम में थोड़ी शांति कायम है, लेकिन सब कुछ सामान्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed