भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक बुमराह एक-दो हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि वे किसके साथ, कहां और किस दिन शादी करेंगे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री के साथ उनका नाम तेजी से जोड़ा जा रहा है।
कौन हैं अनुपमा परमेश्वरन, जिनकी बुमराह से शादी की चर्चा हो रही है, देखें PHOTOS
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह तेलुगु अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ इसी हफ्ते गोवा में सात फेरे ले सकते हैं। इन अटकलों के पीछे की मुख्य वजह है अनुपमा के हाल के इंस्टाग्राम पोस्ट।
दरअसल जिस दिन बुमराह की छुट्टी वाली बात बीसीसीआई ने शेयर की थी उसके कुछ दिन के अंदर ही अनुपमा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर डालते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी हॉलीडे टू मी!'
A post shared by Anupama Parameswaran (@anupamaparameswaran96)
यही नहीं गुरुवार को अनुपमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक और तस्वीर डालते हुए लिखा, 'राजकोट की उड़ान'। उनकी इस पोस्ट से एक बार फिर से दोनो के शादी की अटकलों को बल मिला।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब बुमराह और अनुपमा का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले 2020 में भी उनका नाम बुमराह के साथ जोड़ा गया था, तब अभिनेत्री ने कहा था कि मैं तो यह भी नहीं जानती की वो कौन है। मैं बस यह जानती हूं कि वह एक क्रिकेटर है। उन्होंने तब पूरे मामले पर नाराजगी जताई थी।