{"_id":"62d68208b849194dd1093c2c","slug":"know-team-india-winning-records-in-all-format-ahead-of-australia-and-new-zealand-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: इंग्लैंड सहित इन टीमों के खिलाफ 100 मैच जीत चुका है भारत, अब ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की बारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: इंग्लैंड सहित इन टीमों के खिलाफ 100 मैच जीत चुका है भारत, अब ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की बारी
Tue, 19 Jul 2022 03:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 19 Jul 2022 03:36 PM IST
सार
भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं। टीम इंडिया श्रीलंकाई टीम को 132 मैचों में हरा चुकी है। वहीं, श्रीलंका ने 71 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच टाई और 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 मैच जीत लिए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच टीम इंडिया के नाम रहा। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की टीम पर भारत की 100वीं जीत थी। इंग्लैंड तीसरी टीम है, जिसके खिलाफ भारत ने 100 मैच जीते हैं। इससे पहले श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 100 से ज्यादा मैच जीत चुका है। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 132 मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं। वहीं, श्रीलंका ने 71 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच टाई और 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 102 मैच जीत चुका है। इंग्लैंड इस मामले में तीसरे नंबर पर है, जिसके खिलाफ टीम इंडिया ने हाल ही में 100वां मैच जीता। ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे नंबर पर है, जो भारत से 96 मैच हार चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 86 मैच जीते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड सबसे शानदार
भारत और श्रीलंका के बीच 1979 से 2022 के बीच कुल 233 मैच हुए हैं। इनमें से 132 मैच भारत के नाम रहे हैं और 71 मैच श्रीलंका जीता है। 17 मैच ड्रॉ और एक मैच टाई रहा है। वहीं, 12 मैच बेनतीजा रहे हैं। श्रीलंका के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 102 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 1948 से 2022 के बीच 254 मैच हुए हैं और 99 में श्रीलंका को जीत मिली है। 46 मैच ड्रॉ पर छूटे हैं और दो मैच टाई रहे हैं। पांच मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 1932 से 2022 के बीच 259 मैच खेले हैं और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। भारत ने 100 और इंग्लैंड ने 104 मैच जीते हैं। 50 मैच ड्रॉ और दो मैच टाई रहे हैं। तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1947 से 2021 के बीच 268 मैच हुए हैं। 96 मैच भारत ने जीते हैं और 132 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। एक मैच टाई और 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। 11 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत ने सबसे ज्यादा मैच ऑस्ट्रेलिया से ही हारे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 1955 से 2021 के बीच 192 मैच खेले हैं। 86 मैच भारत जीता है, जबकि 71 वेस्टइंडीज के नाम रहे हैं। 27 मैच ड्रॉ पर छूटे और तीन टाई रहे हैं। पांच मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1991 से 2022 के बीच 149 मैच खेले हैं। 61 मैच जीते हैं और 74 में हार का सामना करना पड़ा है। 10 मैच ड्रॉ रहे हैं और चार का कोई नतीजा नहीं निकला।
अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की बारी
अब टीम इंडिया की कोशिश ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का शतक पूरा करने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वीं जीत हासिल करने के लिए भारत को चार मैच जीतने होंगे, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 100 मैच जीतने के लिए भारत को 14 मैच और जीतने हैं।