फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul Should Play Domestic Cricket, Former India Star Laxman Sivaramakrishnan; ODI World Cup 2023 India

Team India: केएल राहुल की सीधे टीम में वापसी नहीं चाहता यह पूर्व क्रिकेटर, कहा- उसे पहले घरेलू क्रिकेट खिलाओ

Fri, 30 Jun 2023 11:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Jun 2023 11:02 AM IST
सार

राहुल की वापसी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का मानना है कि बल्लेबाज को पहले घरेलू टूर्नामेंट्स में खेलकर खुद को परखना चाहिए।

विज्ञापन
KL Rahul Should Play Domestic Cricket, Former India Star Laxman Sivaramakrishnan; ODI World Cup 2023 India
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को इस साल एशिया कप और विश्व कप समेत कुछ बड़े टूर्नामेंट्स खेलने हैं। इससे पहले टीम के कुछ स्टार खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। इनमें ऋषभ पंत के अलावा केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। पंत पिछले साल हुई सड़क दुर्घटना से उबर रहे हैं, वहीं राहुल जांघ और और बुमराह पीठ की समस्या के कारण टीम से बाहर हैं। राहुल आईपीएल में एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उसी वजह से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलने से भी चूक गए थे।
विज्ञापन

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि राहुल मौजूदा समय में बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुजर रहे हैं और कुछ हफ्तों में बैटिंग प्रैक्टिस शुरू करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि राहुल और बुमराह सितंबर में होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट से वापसी कर सकते हैं। राहुल की वापसी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का मानना है कि बल्लेबाज को पहले घरेलू टूर्नामेंट्स में खेलकर खुद को परखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

KL Rahul Should Play Domestic Cricket, Former India Star Laxman Sivaramakrishnan; ODI World Cup 2023 India
शिवरामकृष्णन और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
शिवरामकृष्णन ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'अपनी मैच फिटनेस और बैटिंग फॉर्म का आकलन करने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। भारतीय टीम में वापस आना इतना आसान नहीं होना चाहिए। आप नेट्स में बल्लेबाजी करते हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं।' क्रिकेटर से कमेंटेटर बने शिवरामकृष्णन ने टीम मैनेजमेंट से साई सुदर्शन जैसे किसी खिलाड़ी पर नजर रखने और मौका देने का भी आग्रह किया। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2023 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों पर नजर रखने की जरूरत है।" इससे पहले केएल राहुल ने लंदन में सर्जरी के बाद ट्वीट कर अपने रिहैब के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- मेरी सर्जरी सफल रही। मैं अब ठीक होने की राह पर हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और मैदान पर वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। राहुल ने पंत के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम की एक तस्वीर भी शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed