{"_id":"63bfe6bee121cb7202703069","slug":"kl-rahul-and-athiya-shetty-wedding-ms-dhoni-and-virat-kohli-in-guest-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KL Rahul Athiya Wedding: इसी महीने शादी करेंगे राहुल-अथिया, धोनी और कोहली को न्यौता, बनेंगे रणबेलिया के पड़ोसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KL Rahul Athiya Wedding: इसी महीने शादी करेंगे राहुल-अथिया, धोनी और कोहली को न्यौता, बनेंगे रणबेलिया के पड़ोसी
Thu, 12 Jan 2023 04:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 04:23 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी लोकेश राहुल इसी महीने शादी करने वाले हैं। अथिया शेट्टी और लोकेश राहुल की शादी में सिर्फ चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में धोनी और कोहली का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
अथिया शेट्टी, केएल राहुल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल की शादी को लेकर कई महीने से कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जबकि पहले खबरें आई थीं कि ये दोनों इसी साल फरवरी के महीने में शादी करेंगे। अब लोकेश राहुल और अथिया की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों 23 जनवरी को शादी कर सकते हैं। शादी का कार्यक्रम तीन दिन का होगी। पहले दो दिन में हल्दी, मेंहदी और संगीत की रस्म होगी। वहीं, तीसरे दिन ये दोनों सात फेरे लेंगे। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी। 21 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाली शादी में सिर्फ चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों की लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। शादी के बाद लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी बांद्रा में रहेंगे। अथिया-राहुल का घर बॉलीवुड अभिनेता रनबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर के करीब होगा।

धोनी और कोहली के अलावा इन दोनों की शादी में हार्दिक पांड्या, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जैकी श्रॉफ और अक्षर कुमार जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। राहुल और अथिया कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुनील शेट्टी भी इन दोनों को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं।
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं राहुल
लोकेश राहुल फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। टी20 के अलावा वनडे में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। इससे फैंस नाराज हैं और उन्हें टीम से बाहर करने की बात भी हो रही है। उनसे उपकप्तान का पद भी छीन लिया गया है। वनडे टीम में हार्दिक पांड्या उपकप्तान हैं, जबकि टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है। टी20 में लोकेश राहुल सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को लगातार आराम दिया जा रहा है।