{"_id":"645eff030afac098d00d2014","slug":"kkr-vs-rr-venkatesh-defends-throwing-rana-s-first-over-said-if-he-had-got-a-wicket-it-would-have-been-a-m-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs RR: वेंकटेश ने किया राणा के पहला ओवर फेंकने का बचाव, बोले- विकेट मिलता तो यह मास्टर स्ट्रोक होता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs RR: वेंकटेश ने किया राणा के पहला ओवर फेंकने का बचाव, बोले- विकेट मिलता तो यह मास्टर स्ट्रोक होता
Sat, 13 May 2023 08:37 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 13 May 2023 08:37 AM IST
सार
राजस्थान और कोलकाता के मैच में नीतीश राणा ने राजस्थान की पारी का पहला ओवर किया था। इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 26 रन बटोर लिए थे। इसके बाज नीतीश राणा की काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता नाइटराइडर्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कप्तान नितीश राणा के पहला ओवर फेंकने के निर्णय का बचाव किया है। इस ओवर में राणा ने 26 रन खर्च कर दिए थे। यशस्वी ने उनकी गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके लगाए थे। राजस्थान ने पहले ओवर में शानदार शुरुआत के साथ 150 रन के लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल कर लिया था। वेंकटेश ने कहा कि जायसवाल एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऐसे में उनके खिलाफ एक ऑफ स्पिनर से शुरुआत कराने का निर्णय गलत नहीं था। हमें पता है कि नितीश अच्छी गेंदबाजी कर लेते हैं। उन्होंने कई बार अच्छे ब्रेकथ्रू दिलाए हैं। अगर जायसवाल पहले ओवर में आउट हो जाते तो यह एक मास्टर स्ट्रोक होता।
मैच में क्या हुआ था?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 149 रन बनाए थे और राजस्थान रॉयल्स के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा था। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 57 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए थे। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 22 रन की पारी खेली थी। राजस्थान के लिए युजवेन्द्र चहल ने चार विकेट लिए थे। ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले थे। संदीप शर्मा और केएम आसिफ ने एक-एक विकेट लिए थे।
कोलकाता की पिच हमेशा से ही स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने खुद पहला ओवर करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक पर थे। ऐसे में कोलकाता की योजना ऑफ स्पिनर के जरिए पहले ओवर में उनका विकेट लेने की थी। हालांकि, मैच में ऐसा नहीं हुआ। नीतीश राणा के पहले ओवर में यशस्वी ने 26 रन बटोर लिए। उन्होंने दो छक्के और तीन चौके लगाए।
विज्ञापन
पहले ओवर में 26 रन खर्च करने के बाद कोलकाता की टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई। राजस्थान ने सिर्फ 13.1 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में सिर्फ 13 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। वह 47 गेंद में 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे छोर पर कप्तान संजू सैमसन ने 29 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी खेली। जोस बटलर ने तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके।