{"_id":"626e90c5c4bcf2782b272196","slug":"kkr-vs-rr-ipl-2022-dream-11-playing-prediction-captain-vice-captain-player-list-today-match-47-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ हार का क्रम तोड़ने उतरेगी कोलकाता, लगातार पांच मैच हार चुकी है नाइट राइडर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ हार का क्रम तोड़ने उतरेगी कोलकाता, लगातार पांच मैच हार चुकी है नाइट राइडर्स
Mon, 02 May 2022 02:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 May 2022 02:21 PM IST
सार
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच के बाद कहा था कि सही संयोजन तैयार करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि खिलाड़ी चोटिल भी हैं। हमें बेफिक्र बल्लेबाजी करने की जरूरत है। श्रेयस ने अभी तक 36.25 की औसत से 290 रन बनाए हैं, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। शीर्ष क्रम में लगातार बदलाव का विपरीत प्रभाव झेल रही कोलकाता की टीम आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ सोमवार को सही प्लेइंग-11 चुनने की कोशिश करेगी और पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी। वेंकटेश अय्यर की खराब फॉर्म के कारण केकेआर को शीर्ष क्रम में लगातार बदलाव करने पड़े, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
केकेआर ने अय्यर को मध्यक्रम में आजमाया, लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। लगातार पांच हार से केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। उसे अब एक अदद अंतिम एकादश तय करने और टूर्नामेंट में आगे उसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं करने की जरूरत है।

अकेले श्रेयस को नहीं मिल रहा साथ
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच के बाद कहा था कि सही संयोजन तैयार करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि खिलाड़ी चोटिल भी हैं। हमें बेफिक्र बल्लेबाजी करने की जरूरत है। श्रेयस ने अभी तक 36.25 की औसत से 290 रन बनाए हैं, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल रहा है। कप्तान के रूप में श्रेयस ने उम्मीदें जगाई हैं, लेकिन उन्हें अपने साथियों को भी प्रेरित करना होगा। वेंकटेश के साथ नीलामी से पहले टीम में रखे गये एक अन्य खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
कोलकाता की संभावित प्लेइंग-11: एरॉन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा।

बटलर को रोकना बड़ी चुनौती
गेंदबाजी में टिम साउदी, उमेश यादव और सुनील नरेन ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और उनका लक्ष्य फॉर्म में चल रहे जोस बटलर के बल्ले को शांत रखना होगा। राजस्थान बटलर पर बहुत अधिक निर्भर है और उनके 70.75 औसत से बनाए गए 566 रन के कारण टीम शीर्ष चार में बनी हुई है। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज से हर मैच में बड़ी पारी की उम्मीद नहीं की जा सकती है और इसलिए कप्तान संजू सैमसन को अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखानी होगी।

राजस्थान की गेंदबाजी मजबूत
गेंदबाजी राजस्थान का मजबूत पक्ष है लेकिन पिछले मैच में ओस ने काफी प्रभाव डाला जिससे वे मुंबई इंडियंस को 159 रन का स्कोर हासिल करने से नहीं रोक पाए थे। युजवेंद्र चहल ने इस सत्र में अभी तक 13.68 की औसत से 19 विकेट लिए हैं और वह गेंदबाजों की सूची में सबसे आगे हैं। उनके अलावा राजस्थान के पास रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज हैं।
राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।