{"_id":"6458c15e0d1b10fe370983a5","slug":"kkr-vs-pbks-ipl-2023-53rd-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS Playing-11: प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए भिड़ेंगे कोलकाता और पंजाब, केकेआर के लिए जीत जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs PBKS Playing-11: प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए भिड़ेंगे कोलकाता और पंजाब, केकेआर के लिए जीत जरूरी
Mon, 08 May 2023 03:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 08 May 2023 03:39 PM IST
सार
KKR vs PBKS Playing 11 Prediction Today Match : दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से कोलकाता ने 20 और पंजाब ने 11 मैच जीते हैं। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 11 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से कोलकाता ने आठ और पंजाब ने तीन मैच जीते हैं।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 के 53वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कड़ा हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए दोनों टीमों को ही जीत दर्ज करना जरूरी है। नीतीश राणा की अगुआई वाले केकेआर के लिए तो अब बाकी बचे चारों मैच करो या मरो जैसे बन गए हैं।
दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से कोलकाता ने 20 और पंजाब ने 11 मैच जीते हैं। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 11 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से कोलकाता ने आठ और पंजाब ने तीन मैच जीते हैं।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से कोलकाता ने 20 और पंजाब ने 11 मैच जीते हैं। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 11 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से कोलकाता ने आठ और पंजाब ने तीन मैच जीते हैं।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : अमर उजाला
नरेन की फॉर्म चिंता का सबब
पिछले एक दशक से कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बहुउपयोगी साबित हुए सुनील नरेन को पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले में अंतिम एकादश में अपनी जगह को साबित करने की जरूरत होगी। त्रिनिदाद के खिलाड़ी नरेन ने 12 सीजन में 158 मैच खेले हैं। उनके खाते में 159 विकेट हैं, जबकि चार अर्धशतकों सहित वे 1039 रन बना चुके हैं। एक बार उनका एक्शन भी संदिग्ध रहा।
केकेआर ने 2012 और 2014 में खिताब जीते थे और दोनों बार नरेन ने क्रमश: 24 और 21 विकेट लिए। पिछले तीन सीजन में से दो में वह संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके टीम मैैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा है। अभी तक कोलकाता के खाते में दस मैचों में सिर्फ चार जीत दर्ज हैं। अब देखना यह है कि दस मैचों में केवल सात विकेट लेने वाले नारायण को पंजाब के खिलाफ उतारा जाता है या नहीं।

बल्लेबाजी में भी उनकी स्ट्राइक-रेट 80 से नीचे की रही है। टीम प्रबंधन को अब सुनील नरेन के अलावा अन्य कैरेबियाई दिग्गज आंद्रे रसेल से इतर अन्य विकल्पों पर विचार करने की जरूरत है। केकेआर को जहां कुछ कड़े फैसले लेने होंगे वही पंजाब को भी खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
पंजाब की बल्लेबाजी धवन-लियाम पर निर्भर
शिखर धवन की अगुआई वाली पंजाब की टीम को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। वह आठवें स्थान पर काबिज केकेआर से दो अंक की बढ़त के साथ एक पायदान ऊपर है। पंजाब के पास नाथन एलिस, सैम करन और अर्शदीप सिंह के रूप में अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में वह अपने 214 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए थे।
मुंबई के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया था । पंजाब की बल्लेबाजी लियाम लिविंगस्टोन, शिखर धवन और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा पर निर्भर है और केकेआर को इन तीनों पर लगाम कसने की कोशिश करनी होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती [इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा/अनुकुल रॉय]
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटीकपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह [इम्पैक्ट प्लेयर: नाथन एलिस]