फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs LSG Dream11 Prediction 2023: Kolkata vs Lucknow Playing XI Captain Vice-Captain Players List

KKR vs LSG Playing-11: लखनऊ-कोलकाता के बीच करो या मरो का मुकाबला, हारे तो सफर खत्म, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sat, 20 May 2023 12:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 May 2023 12:21 PM IST
सार

KKR vs LSG Playing 11 Prediction Today Match :  रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन से केकेआर की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अभी समाप्त नहीं हुई है। जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं उसमें चार टीम 14 अंकों के साथ अपने अभियान का समापन कर सकती हैं।

विज्ञापन
KKR vs LSG Dream11 Prediction 2023: Kolkata vs Lucknow Playing XI Captain Vice-Captain Players List
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

फुटबॉल की स्थानीय दिग्गज टीम मोहन बागान के रंग की जर्सी पहनकर ईडन गार्डन पर उतरने के लिए तैयार लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम शनिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत दर्ज करके लगातार दूसरे साल आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी।
विज्ञापन


केकेआर के लिए यह सत्र अच्छा नहीं रहा है और उसकी टीम विजयी संयोजन तैयार करने में नाकाम रही है। इसका परिणाम यह रहा कि उसे अभी तक 13 मैचों में से सात में हार का सामना करना पड़ा और इनमें से चार मैच उसने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर गंवाए। केकेआर के बल्लेबाज अब भी लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं, जबकि उसके तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभव की कमी साफ नजर आती है।
विज्ञापन

इसके अलावा उसका क्षेत्ररक्षण भी दोयम दर्जे का रहा है। रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन से केकेआर की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अभी समाप्त नहीं हुई है। जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं उसमें चार टीम 14 अंकों के साथ अपने अभियान का समापन कर सकती हैं और ऐसे में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स को चाहिए बड़ी जीत
केकेआर के अभी 12 अंक हैं और उसे न सिर्फ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी बल्कि पंजाब किंग्स (बनाम राजस्थान रॉयल्स), गुजरात टाइटंस (बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) और सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम मुंबई इंडियंस) की जीत के लिए भी प्रार्थना करनी होगी।

लखनऊ की टीम हालांकि इस तरह के समीकरण में नहीं फंसी हुई है और वह जीत दर्ज करने पर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। लखनऊ की टीम अच्छी लय में दिख रही है। केएल राहुल के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से क्रुताल पंड्या ने कप्तानी की भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभाई है विशेषकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 177 रन के स्कोर का बचाव करते हुए अपने कप्तानी कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था।
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने अपने आक्रामक तेवरों का अच्छा प्रदर्शन किया जबकि गेंदबाजी में मोहसिन खान और रवि बिश्नोई प्रभावी साबित हुए। लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस मैच में मोहन बागान के रंग की जर्सी पहनेगी। इन दोनों टीमों का मालिक आरपी संजीव गोयनका ग्रुप है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed