{"_id":"681b344920c131f580006374","slug":"kkr-vs-csk-ipl-2025-57th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs CSK Playing 11: प्लेऑफ के लिए कोलकाता को हर हाल में जीतना होगा मैच, सामने होगी चेन्नई की चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs CSK Playing 11: प्लेऑफ के लिए कोलकाता को हर हाल में जीतना होगा मैच, सामने होगी चेन्नई की चुनौती
Wed, 07 May 2025 03:52 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 07 May 2025 03:52 PM IST
सार
KKR vs CSK Playing 11 Today Prediction : चेन्नई सुपर किंग्स के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन वह दूसरी टीमों का समीकरण जरूर बिगाड़ सकती है। टीम इस मैच में अधिक स्वच्छंद होकर खेलेगी। वहीं, केकेआर को प्लेऑफ के लिए बाकी बचे तीनों मैच में जीत हासिल करनी होगी।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे-धोनी
- फोटो : ANI
विस्तार
पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से भले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा पहले की तरह बरकरार है। खासतौर पर बात कोलकाता की हो तो उन पर धोनी का बुखार चढ़ते देर नहीं लगती है। फिर क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में इस बार यह बात घर कर गई है कि ओनी का यह अंतिम आईपीएल हो सकता है और उनका यह इंडन गार्डन पर अंतिम मुकाबला होगा। यही कारण है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सीएसके के बीच होने वाले मुकाबले में इंडन गार्डन पीले रंग में रंग सकता है।
विज्ञापन
कोलकाता में मिल सकता है धोनी को समर्थन
कोलकाता ऐसा शहर है, जिससे धोनी के करीब संबंध हैं। उनकी ससुराल पक्ष के लोग इसी शहर में रहते हैं और उन्होंने जूनियर क्रिकेट में अपना अधिकतर समय इसी शहर में बिताया है। ऐसे में बुधवार को दिन इस 43 वर्षीय खिलाड़ी और उनके प्रशंसकों के लिए भावनात्मक हो सकता है। चेन्नई की टीम पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से दो रन से हार गई थी। धोनी ने इस मैच में आठ गेंद पर 12 रन बनाए लेकिन वह अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए जिससे चेन्नई की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई थी। धोनी ने मैच के बाद हार की जिम्मेदारी ली थी।

केकेआर को जीतने होंगे बाकी तीन मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन वह दूसरी टीमों का समीकरण जरूर बिगाड़ सकती है। टीम इस मैच में अधिक स्वच्छंद होकर खेलेगी। वहीं, केकेआर को प्लेऑफ के लिए बाकी बचे तीनों मैच में जीत हासिल करनी होगी। कोलकाता नाइटराइडर्स के अभी 11 अंक हैं और अगले तीनों मैच में जीतने पर उसके 17 अंक हो जाएंगे। तीन मैच जीतकर भी कोलकाता प्लेऑफ पहुंचेगा या नहीं, यह भी अभी पक्का नहीं है।

रसेल से फिर आस
सीएसके के बाद कोलकाता को हैदराबाद और आरसीबी के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना है। ये मैच आसान नहीं होंगे। कोलकाता ने पिछले मुकाबले में राजस्थान पर एक रन से जीत दर्ज की थी। अजिंक्य रहाणे की टीम जीत की लय को कायम रखना चाहेगी। केकेआर के आंद्रे रसेल ने राजस्थान के खिलाफ सत्र का पहला अर्धशतक जड़ा। रसेल अगले तीन मैचों में भी पिछले मैच की तरह खेले तो कुछ भी हो सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे/रचिन रवींद्र , आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना। इम्पैक्ट प्लेयर: रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: हर्षित राणा।

आइए जानते हैं कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 07 मई यानी बुधवार को खेला जाएगा।
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला जाएगा।
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
कोलकाता बनाम चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।