फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR might pull out of IPL if Narine is not allowed to play: Reports

सुनील नारायन नहीं तो IPL नहीं, बगावत करेगा KKR!

Tue, 31 Mar 2015 03:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Mar 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
KKR might pull out of IPL if Narine is not allowed to play: Reports

आईपीएल-8 शुरू होने में अब महज चंद रोज ही रह गए हैं लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले विवादों ने इंडियन प्रीमियर लीग को अभी से चर्चा मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स अपने मैच जीताऊ ऑफ स्पिनर सुनील नारायन के प्रतिबंध मुद्दे पर बीसीसीआई के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गई है। नारायन पर पिछले साल चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में उनकी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण बीसीसीआई प्रायोजित किसी भी टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन


गेंदबाजी पर प्रतिबंध के कारण नारायन चैंपियंस लीग का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे। कोलकाता की टीम को इससे बड़ा नुकसान हुआ और टीम 8 विकेट से मुकाबला हार गई। नारायन करिश्माई गेंदबाज होने के साथ-साथ बेहद चतुर गेंदबाज भी माने जाते हैं और अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान कर अपनी टीम की जीत का रास्ता बनाते हैं। कोलकाता को आईपीएल चैंपियन बनवाने में नारायन का अहम योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी के परिणाम को भी नहीं मान रही BCCI

KKR might pull out of IPL if Narine is not allowed to play: Reports

बीसीसीआई की ओर से सुनील नारायन को गेंदबाजी के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर में भारत दौरे के लिए घोषित टीम में भी नहीं रखा, साथ ही उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम शामिल नहीं किया गया। बाद में उन्होंने अपने एक्‍शन में काफी सुधार किया और आईसीसी की ओर से आयोजित बॉयोमैकेनिकल टेस्ट को सफलतापूर्वक पास भी कर लिया था।

हालांकि नारायन के मामले में आईसीसी की ओर से किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में उनका परीक्षण नहीं किया गया था। वह जिस टूर्नामेंट में गेंदबाजी के लिए प्रतिबंधित किए गए थे उसका संचालन बीसीसीआई की ओर से किया जाता है। बीसीसीआई नियमों के मुताबिक अगर वह दूसरी बार परीक्षण के लिए बुलाए जाते हैं तो उन पर बीसीसीआई के टूर्नामेंट में खेलने पर बैन लग जाएगा।

अंग्रेजी अखबार, मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, बीसीसीआई ने आईसीसी की रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया है और इस ऑफ स्पिनर को चेन्नई में श्रीरामचंद्र यून‌िवर्सिटी में फिर से टेस्ट देने के लिए आना पड़ सकता है। हालांकि सूत्र यह भी बता रहे हैं कि कोलकाता बीसीसीआई के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट भी जा सकता है। साथ ही अगर सुनील पर आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिलती है तो कोलकाता की टीम इस टूर्नामेंट से हट जाएगी।

इस बीच कोलकाता की टीम में जोहान बोथा और अजहर महमूद क्रिस लेन और जेम्स नीशाम की जगह रखा गया है। नीशाम अपनी पीठ में दर्द के कारण आईपीएल से हट गए हैं। लेन भी अपनी चोट के कारण ही टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed