फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR fast bowler Pat Cummins gave Rs 37 lakh for oxygen supply

मिसाल: पैट कमिंस ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए 37 लाख रुपये दान में दिए

Mon, 26 Apr 2021 05:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 26 Apr 2021 05:35 PM IST
सार

  • कमिंस ने ये मिसाल ऐसे वक्त पर पेश की है जब कई खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर जाने की तैयारी में हैं

विज्ञापन
KKR fast bowler Pat Cummins gave Rs 37 lakh for oxygen supply
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आस्ट्रेलिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50000 डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपये दिए हैं। कमिंस ने ये मिसाल ऐसे वक्त पर पेश की है जब कई खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर जाने की तैयारी में हैं। खासतौर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वापसी की सिलसिला जोर पकड़ सकता है। 
विज्ञापन


पैट कमिंस ने ट्वीट कर कहा- मैं कुछ वर्षों से भारत आता रहा हूं और इस देश को पसंद करता हूं। यहां के लोग बहुत गर्मजोशी भरे हैं। कई लोग वायरस से जूझ रहे हैं, इसे देखकर मुझे दुख पहुंचता है। 
विज्ञापन

उन्होंने लिखा- कोरोना की लहर के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आईपीएल का आयोजन होना चाहिए या नहीं। मुझे पता लगा है कि सरकारों की ओर से लगाए गए लॉकडाउन के बीच आईपीएल का आयोजन थोड़ी खुशी देने वाला पल है। इस मुश्किल दौर में इससे देशवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


टाये ने बीच में छोड़ा आईपीएल

वहीं, ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाये ने भारत में कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया और दावा किया कि आस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर यह फैसला ले सकते हैं ।



टाये ने कहा कि उनके गृहनगर पर्थ में भारत से जाने वालों के पृथकवास के बढ़ते मामलों के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। टाये ने रॉयल्स के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है और उन्हें एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था।





टाये ने सोमवार को दोहा से ‘सेन रेडियो’ से कहा कि इसके कई कारण है लेकिन मुख्य कारण यह है कि पर्थ में भारत से लौटने वाले लोगों के होटलों में पृथकवास के मामले बढ़ गए हैं। पर्थ सरकार पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने वालों की संख्या में कटौती करने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed