फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR CEO Venky Mysore says We will evaluate if approached with offers to invest in The Hundred

KKR का नया प्लान, IPL के बाद अब शाहरुख खान इस क्रिकेट लीग में खरीदेंगे हिस्सेदारी

Wed, 06 May 2020 01:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
KKR CEO Venky Mysore says We will evaluate if approached with offers to invest in The Hundred
शाहरुख खान और वेंकी - फोटो : ट्विटर

 

विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस संभावना से सीधे इनकार नहीं किया कि उनकी टीम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की फ्रेंचाइजी लीग ‘द हंड्रेड’ में निवेश की संभावना पर विचार कर रही है। इस लीग को कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया है।

ब्रिटिश अखबार ‘द टेलिग्राफ’ ने मंगलवार को मैसूर के हवाले से कहा था कि वे ‘द हंड्रेड’ में निवेश की संभावना पर विचार करेंगे। मैसूर ने हालांकि पीटीआई से कहा, ‘मुझे पता है कि यह खबर चल रही है। मैंने इतना ही कहा कि अगर हमसे संपर्क किया जाएगा तो हम इस लीग में निवेश की संभावना पर गौर करेंगे।’

विज्ञापन


शाहरूख खान की टीम केकेआर दो बार आईपीएल जीत चुकी है। इसने 2015 में कैरेबियाई प्रीमियर लीग की टीम त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील भी खरीदी थी जो अब त्रिनबैगो नाइटराइडर्स है। मैसूर ने कहा, ‘हम आईपीएल में सबसे बड़ा ब्रांड है और क्रिकेट में एकमात्र वैश्विक ब्रांड है। यही वजह है कि दुनिया भर में क्रिकेट लीग हमसे जुड़ना चाहती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed