लक्जरी गाड़ी से सड़क पर कचरा फेंकने वाले शख्स को अनुष्का शर्मा द्वारा फटकार लगाने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अनुष्का कचड़ा फेंकने वाले शख्स को बीच सड़क पर फटकार लगा रही थी। अब गंदगी फैलाने वाले शख्स अरहान सिंह की मां ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पलटवार किया है।
{"_id":"5b279e894f1c1bf56e8b8978","slug":"kiren-rijiju-backs-virat-and-anushka-in-viral-video-controversy-says-keep-india-clean","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंकने वाले की मां ने विरुष्का पर लगाए गंभीर आरोप, केंद्रीय मंत्री रिजिजू भी बीच में कूद पड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कूड़ा फेंकने वाले की मां ने विरुष्का पर लगाए गंभीर आरोप, केंद्रीय मंत्री रिजिजू भी बीच में कूद पड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jun 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : ANI
गीतंजली एलिजाबेथ ने अपने बेटे के माध्यम से विराट-अनुष्का पर सस्ती लोकप्रियता जुटाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भी कूद पड़े हैं। रिजिजू ने ट्वीट किया कि, कम ऑन विराट और अनुष्का को पब्लिसिटी की जरुरत है !! वे प्राइवेसी की लालसा रखते हैं !! हमारा आचरण हमारी मानसिकता को दर्शाता है। समाज के लिए सोशल भावना और नैतिक व्यवहार हमारे पास धन और शिक्षा के साथ नहीं आता है।
C'mon, Virat & Anushka need publicity!! They would rather crave for privacy!! Our conduct reflects our mentality. Civic sense is social ethics and ethical behaviour doesn't come with wealth & education. Let's keep India clean. #SwachhBharat
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 18, 2018
आरोपी युवक अरहान की मां ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा। सफाई अभियान के नाम पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का स्टंट हम नहीं कर सकते। विराट और अनुष्का, आप दोनों ने मेरे बेटे के बारे में वीडियो अपलोड करके निजता के मूल अधिकार का उल्लंघन किया है। हो सकता है आप दोनों को इस वीडियो के जरिए इस कैंपन से कुछ पैसे मिले हो या फिर पब्लिसिटी के लिए यह काम किया हो लेकिन एक मां होने के नाते मैं कहूंगी कि इस वीडियो में मेरे बेटे का चेहरा साफ-साफ दिखा कर आप दोनों ने मेरे बेटे को शार्मिंदा किया है। बल्कि उसकी जिंदगी के लिए खतरा भी पैदा कर दिया है, वो भी एक ऐसी बात के लिए जिसका आपके पास कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरहान की मां यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा कि मुझे अब अपने बेटे की चिंता हो रही है। आपकी हिम्मत कैसे हुई मेरे बेटे की जिंदगी को इस तरह बदनाम करने की। अगर स्वच्छता की इतनी ही चिंता है तो अपनी लेन की सफाई पर ध्यान दो। अपने फॉलोअर्स को मूर्ख बनाने के लिए वीडियो पोस्ट मत करो।
A post shared by Gittanjali (@gittanjali.elizabeth) on
विज्ञापन
इसके पहले आरोपी युवक अरहान ने भी सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात रखते हुए 'विरुष्का' पर करारा तंज कसा था। अरहान ने लिखा था कि, 'यह बहुत भयानक था। मैंने गाड़ी ड्राइव करते समय प्लास्टिक का छोटा-सा टुकड़ा सड़क पर फेंक दिया था। मेरे बराबर से गुजर रही एक कार से खिड़की का शीशा खुला तो मैंने देखा कि अनुष्का शर्मा बैठी हैं। वह क्रेजी महिला की तरह मुझ पर चिल्लाने लगीं।'