फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Khalil Ahmed Out Of India A Remaining Tour Due To Wrist Injury

भारत ए के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए खलील अहमद, कलाई में लगी है चोट

Sun, 26 Jan 2020 09:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Jan 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Khalil Ahmed Out Of India A Remaining Tour Due To Wrist Injury
खलील अहमद

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद कलाई की चोट के कारण शनिवार को भारत ए के न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने बयान में कहा कि खलील अहमद 22 जनवरी को लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के एक दिवसीय मैच के दौरान अपनी कलाई में फ्रेक्चर करा बैठे।

विज्ञापन


इसके अनुसार उनके हाथ में प्लास्टर बंधा है जिससे बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज भारत ए के बचे हुए दौरे पर नहीं खेल पाएंगे। एनसीए उनका रिहैबिलिटेशन देखेगा। बीसीसीआई ने हालांकि इस तेज गेंदबाज की जगह किसी अन्य के नाम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


खलील अहमद ने 11 वन-डे इंटरनेशनल मैचों में 15 विकेट लिए हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 13 विकेट लिए हैं। भारत ए की ओर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दो मुकाबलों में छह विकेट लिए हैं। वहीं राजस्थान की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हुए उन्होंने छह मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed