{"_id":"61d48b8e12381363053f1743","slug":"kevin-pietersen-said-strict-bio-bubble-for-the-players-should-be-avoided-this-is-increasing-the-problem-australia-vs-england-4th-test-the-ashes-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bio-Bubble: पीटरसन ने कहा- खिलाड़ियों के लिए सख्त बायो बबल खत्म करने की जरूरत, इससे बढ़ रही परेशानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bio-Bubble: पीटरसन ने कहा- खिलाड़ियों के लिए सख्त बायो बबल खत्म करने की जरूरत, इससे बढ़ रही परेशानी
Tue, 04 Jan 2022 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:31 PM IST
सार
वर्तमान एशेज सीरीज से पूर्व ऐसी रिपोर्ट आई थी कि इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी पांच मैचों की सीरीज का बहिष्कार कर सकते हैं क्योंकि वे एकांतवास के कड़े नियमों के कारण करीब चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
केविन पीटरसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ के लिए कड़े जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) को खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था ‘इस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ काम को बर्बाद कर रही है।’
पीटरसन का बयान भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री के विचार से भिन्न है, जिन्होंने कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व में कार्यभार प्रबंधन के लिए संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की वकालत की थी।
पीटरसन ने ट्वीट किया, ‘जितनी जल्दी हो सके खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए सख्त बायो बबल खत्म करने की आवश्यकता है। अभी जो दुनिया का सबसे अच्छा काम है वह उसे बर्बाद कर रहा है।’
विज्ञापन
वर्तमान एशेज सीरीज से पूर्व ऐसी रिपोर्ट आई थी कि इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी पांच मैचों की सीरीज का बहिष्कार कर सकते हैं क्योंकि वे एकांतवास के कड़े नियमों के कारण करीब चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं।
खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी), क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के बीच बातचीत के बाद यह मामला सुलझा लिया गया था।