फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kashi Knights vs Ghaziabad Tigers LLC Ten10 Scorecard Match Result Updates in Hindi

KK vs GT: काशी नाइट्स ने अपने पहले मैच में दर्ज की जीत, गाजियाबाद टाइगर्स को पांच रन से हराया

Fri, 14 Feb 2025 10:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Feb 2025 10:33 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 84 रन बनाए। जवाब में गाजियाबाद की टीम 10 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 79 रन ही बना सकी। इस तरह काशी नाइट्स ने यह मुकाबला पांच रन से जीत लिया। 

विज्ञापन
Kashi Knights vs Ghaziabad Tigers LLC Ten10 Scorecard Match Result Updates in Hindi
काशी बनाम गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आगाज हो चुका है। इसके मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। दूसरे दिन गाजियाबाद टाइगर्स का सामना काशी नाइट्स से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 84 रन बनाए। जवाब में गाजियाबाद की टीम 10 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 79 रन ही बना सकी। इस तरह काशी नाइट्स ने यह मुकाबला पांच रन से जीत लिया। 
विज्ञापन

गाजियाबाद टाइगर्स की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अविनाश और अमन ने टीम को शुरुआत तो दिलाई लेकिन वह ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। अमन को पुलकित ने अपना शिकार बनाया, वह सिर्फ 14 रन बनाकर लौटे। इस मुकाबले में अविनाश ने सात, रोहित ने नौ, अविनाश ने एक, शाहब ने 10, कुलदीप ने सात, कौशल ने 13, प्रदीप ने आठ* रन बनाए। वहीं, सौरभ और मोहम्मद शाहिद बिना खाता खोले आउट हो गए। काशी नाइट्स के लिए पुलकित और नवनीत ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अंकित, पुनीत और देविंदर को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी नाइट्स की पारी
काशी नाइट्स के लिए गगन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 20 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके अलावा काशी के हनी ने छह, पुलित ने 10, सैफ ने 15, देविंदर ने दो, सद्दाम ने 10 और पुनीत ने चार रन बनाए। वहीं, जुगुल बिना खाता खोले नाबाद रहे। इस मैच में गाजियाबाद के लिए तनुष ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा कुलदीप, निखिल और कौशल ने एक-एक विकेट चटकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed