{"_id":"5dc970e88ebc3e5b39797f1f","slug":"kapil-dev-reacts-on-ranveer-singh-s-natraj-shot-for-83-movie-based-1982-world-cup-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह ने मारा नटराज शॉट तो 1983 के असल हीरो कपिल देव ने कहा Hats off","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणवीर सिंह ने मारा नटराज शॉट तो 1983 के असल हीरो कपिल देव ने कहा Hats off
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह और कपिल देव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-जिम्बाब्वे के बीच विश्व कप 1983 में क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार मुकाबला खेला गया। उस वक्त न तो क्रिकेट मैच का टीवी चैनल में प्रसारण हुआ और न ही बाद में रिकॉर्ड किया गया था। अब बॉलीवुड द्वारा फिल्म 83 के माध्यम से 1983 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत की कहानी को एकबार फिर से दोहराया जा रहा है। इसी फिल्म से रणवीर सिंह का एक दिलचस्प फोटो जारी हुआ था, जिसमें वह कपिल देव का मशहूर नटराज शॉट लगाते दिख रहे थे। अब खुद कपिल देव ने इस फोटो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह फोटो फिल्म के उस सीन का है जहां कपिल देव ने 1983 के क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे। हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर कपिल देव ने जब खुद यह फोटो देखी तो रणवीर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने कपिल देव की तरह दिखने की हर संभव कोशिश की है और ये फोटो देखकर कहा जा सकता है कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाती दिख रही है। इस तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर ने परदे पर कपिल देव जैसा दिखने के लिए कितनी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : social media
फिल्म 83 में रणवीर सिंह जहां विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, वहीं सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल नजर आएंगे। शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें रणवीर और दीपिका एक साथ दिखेंगे। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका की है। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म कही जा रही 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक कबीर खान की ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।