{"_id":"65083c8004de7804af002833","slug":"kapil-dev-gave-a-big-statement-on-india-s-victory-in-asia-cup-made-this-prediction-about-the-world-cup-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: कपिल देव ने एशिया कप में भारत की जीत पर दिया बड़ा बयान, विश्व कप को लेकर की यह भविष्यवाणी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: कपिल देव ने एशिया कप में भारत की जीत पर दिया बड़ा बयान, विश्व कप को लेकर की यह भविष्यवाणी
Mon, 18 Sep 2023 05:33 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 18 Sep 2023 05:33 PM IST
सार
भारत ने रविवार को एशिया कप जीत के साथ विश्व कप के लिए कमर कस ली। मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट की जीत की नींव तेज गेंदबाजों ने रखी। भारतीय गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए।
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व कप्तान कपिल देव ने एशिया कप जीतने पर भारतीय टीम की तारीफ की है। इस जीत के बाद उन्हें लगता है कि टीम इंडिया अब विश्व कप जीतने के लिए तैयार है। कपिल देव ने यह भी कहा कि वह मेजबान पर पसंदीदा का टैग नहीं लगाना चाहते क्योंकि बहुत कुछ भाग्य पर निर्भर करेगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका को टीम इंडिया ने 10 विकेट से हरा दिया। उसने आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया।
कपिल देव ने एक कार्यक्रम के दौरान विश्व कप में भारत की दावेदारी को लेकर कहा, ''मुझे लगता है कि अगर हम शीर्ष चार में आ गए तो काफी अच्छा होगा। उसके बाद कई चीजें भाग्य पर निर्भर होती हैं। हम अभी यह नहीं कह सकते कि हम प्रबल दावेदार हैं। हमारी टीम बहुत अच्छी है, लेकिन हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। जहां तक भारतीय टीम का सवाल है, वह खेलने और चैंपियनशिप जीतने के लिए तैयार है। उन्हें पूरे जोश के साथ खेलना चाहिए और आनंद लेना चाहिए।''
सिराज की गेंदबाजी से खुश कपिल देव
भारत ने रविवार को एशिया कप जीत के साथ विश्व कप के लिए कमर कस ली। मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट की जीत की नींव तेज गेंदबाजों ने रखी। भारतीय गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, ''यह अद्भुत है (सिराज को गेंदबाजी करते हुए देखना)। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आजकल सभी महाद्वीपों में हमारे तेज गेंदबाज सभी 10 विकेट ले रहे हैं, यह सोने पर सुहागा है। एक समय था जब हम स्पिनरों पर निर्भर रहते थे, अब ऐसा नहीं है।''
विज्ञापन
करीबी मैच होता तो बेहतर होता: कपिल देव
कपिल ने कहा कि एक प्रशंसक के रूप में वह कोलंबो में एकतरफा फाइनल के बजाय एक करीबी मैच देखना चाहते थे। उन्होंने कहा, ''एक प्रशंसक के रूप में मैं बहुत करीबी मैच देखना चाहता हूं लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में मुझे लगता है कि हम उन्हें 30 रन पर आउट कर दें और जीत जाएं। एक दर्शक के तौर पर शायद थोड़े करीबी मैच बेहतर होते।''
विश्व कप से पहले भारत को कुछ फिटनेस संबंधी चिंताएं हैं। अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को एशिया कप के दौरान चोटें लगी थीं। जहां अक्षर कलाई की चोट से जूझ रहे हैं, वहीं अय्यर की पीठ में ऐंठन थी। वह एशिया कप में दो ही मैच खेल पाए।