फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kamal quits as icc president

तिलमिलाए आईसीसी अध्यक्ष मुस्तफा कमाल ने उठाया बड़ा कदम

Wed, 01 Apr 2015 03:02 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
kamal quits as icc president

वर्ल्ड कप में  अपने देश बांग्लादेश से भेदभाव और खुद के सम्मान पर ठेस पहुंचने की बात पर कमाल मुस्तफा पहले से ही आईसीसी को निशाने पर ले चुके है। उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी के बारे में बड़ा खुलासा करने की बात भी कही थी।

विज्ञापन


इन सब के बीच कमल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कमाल ने इस्तीफा देने से पहले बीसीसीआई के निलंबित अध्यक्ष और वर्तमान में आईसीसी के चेयरमैन एन श्रीनिवासन पर गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


कमाल ने श्रीनिवासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीनिवासन अपने पद का गलत फायदा उठा रहे है। कई बार उन्होंने असंवैधानिक कार्य भी किया। कमाल का आरोप है कि वर्ल्ड कप विजेता टीम को आईसीसी का अध्यक्ष ही ट्रॉफी से नवाजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन श्रीनिवासन ने नियमों को ताक पर रखकर खुद ही विजेता को ट्रॉफी दे दी । उन्होंने कहा, "श्रीनिवासन के कार्य से मेरे सम्मान पर ठेस पहुंची है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है। "

कमाल ने आईसीसी पर यह भी लगाए हैं आरोप

kamal quits as icc president

कमाल मुस्तफा आईसीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके है। इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश टीम के साथ नाइंसाफी करने की बात कही थी।

कमाल ने खुलकर मीडिया के सामने आईसीसी पर आरोप लगाया कि उनके देश के साथ भेदभाव हुआ है।  उन्होंने खुलकर चेतावनी दी थी कि वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद वह आईसीसी के संबंध में बड़ा खुलासा करेंगे। हालांकि अभी उन्होंने इस मामले में काई खुलासा नहीं किया है।

बुधवार को इस्तीफा सार्वजनिक करते हुए कमाल ने बताया कि "आज ही आईसीसी के चेयरमैन श्रीनिवासन ने उन्हें कॉल कर एक मीटिंग में आने की बात कही थी। जिसमें उनके अलावा 4 अधिकारी वर्ग  होने की भी बात कही। लेकिन  वह मीटिंग पूरी तरह से असंवैधानिक है। इसलिए मैंने उस मीटिंग में जाना उचित नहीं समझा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed