फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   juneja sets up gujarat's summit date with punjab

मुश्ताक अली ट्रॉफी: पंजाब-गुजरात में होगा खिताबी मुकाबला

Sat, 30 Mar 2013 08:34 PM IST
इंदौर/एजेंसी
इंदौर/एजेंसी Updated Sat, 30 Mar 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
juneja sets up gujarat's summit date with punjab

पंजाब और गुजरात शनिवार को अपने-अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले जीतकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर गए। दोनों के बीच फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन


गुरकीरत सिंह (नाबाद 93) की बेहतरीन पारी और लेग स्पिनर राहुल शर्मा (34/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पंजाब ने ग्रुप बी मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 51 रन से हराया जबकि मनप्रीत जुनेजा (108) के शानदार शतक की बदौलत गुजरात ने केरल को 90 रन से हराया।
विज्ञापन


जुनेजा ने अब्दुल अहम मलिक (84) के साथ चौथे विकेट के लिए 202  रन की अविजित साझेदारी की। पंजाब ने ग्रुप ‘बी’ में 12 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि गुजरात की टीम ग्रुप ‘ए’ 12 अंकों से चोटी पर रही। पंजाब को फाइनल के लिए कर्नाटक और बड़ौदा के बीच मैच के परिणाम का इंतजार करना पड़ा। बड़ौदा ने कनार्टक को पांच विकेट से हराकर उसे खिताबी मुकाबले की होड़ से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब ने पांच विकेट पर 161 रन का मजबूत स्कोर बनाया। गुरकीरत ने 58 गेंदों पर नाबाद 93 रन की मैच विजयी पारी में आठ चौके और छह छक्के उड़ाए। अन्य बल्लेबाजों में रवि इंदर सिंह ने (15), मयंक सिदाना ने (14), चंदन मदान ने दस और अमितोज सिंह ने 16 रन का योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश की टीम राहुल शर्मा की शानदार गेंदबाजी के आगे 16.4 ओवर में 110 रन पर लुढ़क गई। पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ (46), कप्तान पीयूष चावला (29) और इम्तियाज अहमद (17) दहाई की संख्या में पहुंचने वाले तीन बल्लेबाज रहे। राहुल शर्मा ने 3.4 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके।


संदीप शर्मा ने छह रन पर दो विकेट, अमितोज ने 25 रन देकर दो विकेट झटके और राजविंदर सिंह ने 36 रन पर दो विकेट झटके। उधर, एक अन्य मुकाबले में गुजरात ने तीन विकेट पर 233 रन का स्कोर बनाया। जवाब में केरल की टीम 19.1 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed