फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dawid Malan, Jonny Bairstow and Chris Woakes pull out of IPL 2021 due to personal reasons

IPL 2021: इन फ्रेंचाइजियों को लगा बड़ा झटका, मलान-बेयरस्टो और वोक्स टूर्नामेंट से बाहर

Sat, 11 Sep 2021 06:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 06:47 PM IST
सार

  • आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले इन तीन फ्रेंचाइजियों को लगा बड़ा झटका
  • दूसरे चरण के बाकी बचे मुकाबले नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के ये तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
Dawid Malan, Jonny Bairstow and Chris Woakes pull out of IPL 2021 due to personal reasons
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले इन तीन टीमों को बड़ा झटका लगा है। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, पंजाब किंग्स के बल्लेबाज डेविड मलान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिस वोक्स ने व्यक्तिगत कारणों से आगामी आईपीएल से हटने का फैसला किया है। बता दें कि बेयरस्टो सनराइजर्स टीम के नियमित सदस्य हैं तो वही दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज मलान ने इस साल की शुरुआत में किंग्स के साथ आईपीएल में पदार्पण किया था। बेयरस्टो ने इस सत्र की शुरुआत में सात मैचों में 141 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए थे। बेयरस्टो और मलान दोनों मैनचेस्टर में इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा थे। 

विज्ञापन


पंजाब ने मार्करम को किया शामिल
इस बीच, पंजाब किग्स ने डेविड मलान की जगह रिप्लेसमेंट के रूप में दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम को अपनी टीम में शामिल किया है। मार्करम पहली आईपीएल में हिस्सा लेंगे। 26 वर्षीय मार्करम ने 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने चार अर्धशतकों की मदद से 405 रन बनाए हैं। टी-20  में उनका सर्वाधिक स्कोर 70 रन है और उनका बल्लेबाजी औसत 33.75 है। बता दें कि पंजाब किंग्स ने मलान को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

 
 
हैदराबाद ने शेरफेन रदरफोर्ड को किया शामिल

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने बेयरस्टो की जगह वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया है। रदरफोर्ड छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, आईपीएल में उन्होंने सात मैचों में प्रदर्शन किया है। 



बता दें कि भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवां टेस्ट मैच को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसको लेकर बीसीसीआई और ईसीबी दोनों बोर्ड में सहमति बनी। हालांकि, कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आरोप लगाया कि भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल की तैयारी के लिए ऐसा किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस मैच के रद्द होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईपीएल की वजह से ऐसा किया गया है। 

मुंबई और चेन्नई के बीच पहली भिड़ंत
बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

15 अक्तूबर को फाइनल
गौरतलब है कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में जबकि 11 अक्तूबर को एलिमिनेटर शारजाह में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा। 15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed