विराट कोहली का फैन हुआ 15 बार का वर्ल्ड चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में WWE में ब्रांड का विभाजन हुआ है। जॉन सीना ‘स्मैकडाउन’ में गए हैं, और वो वहां का चेहरा बनेंगे। मगर जॉन सीना ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे भारतीय फैंस काफी खुश होंगे। सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली का तस्वीर शेयर की है। इसके साथ टीम इंडिया का स्लोगन ‘ब्लीड ब्लू’ भी लिखा है।
विज्ञापन विज्ञापन
क्यो जॉन सीना ने डाली कोहली की तस्वीर
जॉन सीना के इस कदम से कई बातें स्पष्ट हैं। सीना और कोहली दोनों ही भारत सहित पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय हैं। कयास इस बात के भी लगाए जा सकते हैं कि सीना टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे के लिए चीयर कर रहे हैं। हाल ही में जर्मन फुटबॉलर टोनी क्रूस ने भी कोहली के लिए एक तोहफा भेजा था। जॉन सीना का यह कदम बताता है कि कोहली की लोकप्रियता कहां तक फैली हुई है।