फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jofra Archer returns to England team selected for ODI series against South Africa

Jofra Archer: जोफ्रा आर्चर की इंग्लैंड टीम में वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ चयन

Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। पहले यह दौरान दिसंबर 2020 में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण यह स्थगित हो गया था। वहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

विज्ञापन
Jofra Archer returns to England team selected for ODI series against South Africa
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 27 वर्षीय तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर को फिट होने के बाद अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया है। लगभग दो वर्ष तक वह चोट के कारण मैदान से दूर थे। उन्होंने 2019 क्रिकेट विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मार्च 2021 से वह इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं।
विज्ञापन


आर्चर के कोहनी में चोट लगी थी। उनकी कोहनी के दो ऑपरेशन हुए हैं। मई में उनकी वापसी तय मानी जा रही थी, लेकिन पीठ की समस्या से इसमें और विलंब हुआ। इंग्लैंड की टीम जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। पहले यह दौरान दिसंबर 2020 में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण यह स्थगित हो गया था।
विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज छह दिनों में खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 27 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में होगा। इसी मैदान पर 29 जनवरी को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, तीसरा वनडे किंबरले में आयोजित होगा। इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। वहां 16 फरवरी से पहला टेस्ट माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 24 फरवरी से वेलिंग्टन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपले, डेविड विली, क्रिस वोक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed