फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root Stunning Catch gave england pole position but Captain Stokes misfield caused England loss Watch Video

ENG vs AUS: कैच के साथ बदलता रहा मैच, रूट ने कराई इंग्लैंड की वापसी तो स्टोक्स बने हार की वजह, देखें वीडियो

Wed, 21 Jun 2023 07:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 07:52 PM IST
सार

जो रूट ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई, लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स ने अहम मौके पर कैच छोड़ दिया और यही इंग्लैंड की हार का सबसे बड़ा कारण बना। 
 

विज्ञापन
Joe Root Stunning Catch gave england pole position but Captain Stokes misfield caused England loss Watch Video
जो रूट (बाएं) और बेन स्टोक्स (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की और पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में पांच दिन तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन पांचवें दिन आखिरी सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नाथन लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आखिरी सत्र में एक अहम कैच छोड़ा, जो उनकी टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बना। इससे पहले जो रूट ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच पकड़कर इंग्लैंड को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। यहां हम इन्हीं दोनों कैच के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


इस टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन की जरूरत थी और इंग्लैंड जीत से सात विकेट दूर था। बारिश के कारण पहले सत्र का खेल नहीं हो सका। दूसरे सत्र से खेल शुरू हुआ और ब्रॉड ने स्कॉट बोलैंड को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद ट्रेविस हेड भी जल्दी ही आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा एक छोर पर जमे रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत से 98 रन और इंग्लैंड पांच विकेट दूर था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चायकाल के बाद रॉबिंसन ने कैमरून ग्रीन को आउट कर अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया। कुछ समय बाद ही उस्मान ख्वाजा आउट हुए और इंग्लैंड की जीत तय नजर आने लगी। अब एलेक्स कैरी क्रीज पर मौजूद एकमात्र बल्लेबाज थे। ऐसे में जो रूट ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच पकड़ा और इंग्लैंड की जीत तय कर दी। हालांकि, इसके बाद पैट कमिंस ने नाथन लियोन के साथ शानदार साझेदारी कर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। इस दौरान बेन स्टोक्स ने नाथन लियोन का एक कैच भी छोड़ा। यह मौका मुश्किल था, लेकिन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी से ऐसे कैच पकड़ने की उम्मीद की जाती है। स्टोक्स ने यहां न सिर्फ कैच छोड़ा बल्कि मैच भी छोड़ दिया और यहां से पैट कमिंस और नाथन लियोन अपनी टीम को जीत की दहलीज के पार ले गए। 



कमिंस 73 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। लियोन ने 28 गेंदों में 16 रन बनाए, लेकिन यह उनका क्रीज पर जमे रहना था, जो ऑस्ट्रेलिया की जीत में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed