{"_id":"670a88a4e97faa3b010bf869","slug":"joe-root-open-up-about-sachin-tendulkar-test-record-says-he-had-no-idea-how-many-runs-he-was-off-tendulkar-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG: सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने की चर्चा पर आया जो रूट का बयान, टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने पर रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG: सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने की चर्चा पर आया जो रूट का बयान, टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने पर रखी राय
Sat, 12 Oct 2024 08:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:03 PM IST
सार
सचिन के नाम टेस्ट में 15921 रन बनाने का सर्वकालिक रिकॉर्ड है, जबकि रूट ने लाल गेंद के इस प्रारूप में 147 टेस्ट मैचों में 51.47 के औसत से 12664 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
जो रूट और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जानते हैं कि वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच रहे हैं। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था और वह इंग्लैंड के लिए इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। रूट के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इस बारे में चर्चा तेज हो गई है कि क्या रूट आने वाले समय में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
विज्ञापन
सचिन से कितना पीछे हैं रूट?
रूट ने हालांकि, इस चर्चा से खुद को अलग रखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह सचिन से आगे निकल पाएंगे या नहीं। सचिन के नाम टेस्ट में 15921 रन बनाने का सर्वकालिक रिकॉर्ड है, जबकि रूट ने लाल गेंद के इस प्रारूप में 147 टेस्ट मैचों में 51.47 के औसत से 12664 रन बनाए हैं। रूट से जब सचिन के रिकॉर्ड से आगे निकलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे कोई अंदाजा नहीं है। यह अभी भी कुछ दूर है।

रूट ने बनाए थे कई रिकॉर्ड
रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रूट ने 2024 में आठ महीने के अंदर पांच टेस्ट शतक लगाए हैं। इस सफर की शुरुआत भारत के खिलाफ फरवरी में रांची में 122 रन की नाबाद पारी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में 122 रन, श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में लॉर्ड्स की दोनों पारियों में 143 और 103 रन बनाए थे। रूट ने अब तक टेस्ट में 35 शतक लगाए हैं और वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, ओवरऑल वह छठे स्थान पर हैं। सचिन तेंदलुकर 51 शतक के साथ शीर्ष पर हैं। जैक कैलिस 45 शतक के साथ दूसरे, रिकी पोंटिंग 41 शतक के साथ तीसरे, कुमार संगकारा 38 शतक के साथ चौथे और राहुल द्रविड़ 36 शतक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

रूट ने कहा, कोविड-19 के दौरान मैंने अपने खेल पर काफी मेहनत की। उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जो मुझे लगता था कि यहां मैं कमजोर हूं। मैं अपने कमजोरी और मजबूती के बारे में जानना चाहता था। यह सब तकनीकी नहीं है, इसमें से कुछ मानसिक है और मैं शायद खेल को थोड़ा अलग तरीके से देख रहा था।
रूट ने बताया कि एलिस्टर कुक ने उन्हें इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी और फोन कर उनकी काफी सराहना की थी। रूट ने कहा, यह अच्छा था। उन्होंने मुझे फोन किया और मेरी उनसे अच्छी बातचीत हुई। जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, कुक बहुत दयालु और प्रशंसनीय था। यह बहुत अच्छा है। हम देखेंगे कि क्या हम आगे बढ़ सकते हैं।