{"_id":"670787d8bd380fb0e40bfa19","slug":"joe-root-made-a-big-record-became-the-second-batsman-to-score-most-double-test-centuries-for-england-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Joe Root: रूट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा दोहरे टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Joe Root: रूट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा दोहरे टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
Thu, 10 Oct 2024 01:23 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 10 Oct 2024 01:23 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ रूट ने 305 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। इसी के साथ वह इंग्लैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : @root66
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दिन बड़ा कारनामा किया। उन्होंने मुल्तान टेस्ट में दोहरा शतक लगाया। यह उनके करियर का छठा दोहरा शतक था। इसी के साथ उन्होंने एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया। कुक ने पांच दोहरे टेस्ट शतक लगाए थे। अब रूट से आगे सिर्फ वॉल्टर हेमंड हैं, जिन्होंने सात बार टेस्ट में दोहरे शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे सक्रिये क्रिकेटर बने रूट
पाकिस्तान के खिलाफ रूट ने 305 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। इसी के साथ वह इंग्लैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 183 रन बनाते ही उनके नाम यह उपलब्धि हासिल कर ली। इसी के साथ रूट भारतीय स्टार विराट कोहली के बाद खेल के तीनों प्रारूपों में इतने रन बनाने वाले दूसरे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए। रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन बनाने वाले 13वें और एबी डिविलियर्स के बाद पहले खिलाड़ी बन गए।

तीसरे दिन भी रूट ने बनाया यह रिकॉर्ड
रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी के लिए शानदार दौर में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इससे पहले तीसरे दिन रूट एलिस्टर कुक के 12,472 रनों को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

रूट का कारनामा
इससे पहले रूट एलिस्टर कुक के 12,472 रनों को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने 161 मैचों में 12 से अधिक रन बनाकर अपना टेस्ट करियर समाप्त किया था। रूट ने अपने 147वें टेस्ट में यह आंकड़ा पार किया। 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले रूट ने केवल एक कैलेंडर वर्ष में 40 से कम औसत से रन बनाए हैं।