फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root hits fifth century in year 2024 as much Kohli scored in six years, Joe Root All Test Records and Stat

Joe Root: जितने शतक कोहली ने छह साल में लगाए, उतने रूट ने आठ महीने में ही जड़ दिए; गावस्कर-लारा को पीछे छोड़ा

Wed, 09 Oct 2024 03:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Oct 2024 03:49 PM IST
सार

रूट ने 2024 में आठ महीने के अंदर पांच टेस्ट शतक लगा दिए हैं। इस सफर की शुरुआत भारत के खिलाफ फरवरी में रांची में 122 रन की नाबाद पारी से हुई थी। रूट का यह 35वां टेस्ट शतक रहा। वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
Joe Root hits fifth century in year 2024 as much Kohli scored in six years, Joe Root All Test Records and Stat
जो रूट - फोटो : Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में शतक जड़ दिया। यह उनके टेस्ट करियर का 35वां शतक रहा। इस शतक के साथ रूट ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह जहां टेस्ट में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रूट का टेस्ट में शानदार फॉर्म जारी है और फैंस तो यह तक कयास लगा रहे हैं कि वह महान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। 
विज्ञापन

 

Joe Root hits fifth century in year 2024 as much Kohli scored in six years, Joe Root All Test Records and Stat
फैब-4: विलियम्सन, कोहली, स्मिथ और रूट - फोटो : PTI
रूट ने 2024 में आठ महीने के अंदर पांच टेस्ट शतक लगा दिए हैं। इस सफर की शुरुआत भारत के खिलाफ फरवरी में रांची में 122 रन की नाबाद पारी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में 122 रन, श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में लॉर्ड्स की दोनों पारियों में 143 और 103 रन बनाए थे। वहीं, विराट के पिछले पांच टेस्ट शतक की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2018 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 123 रन की पारी खेली थी। फिर अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254 रन, नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन की पारी खेली थी। फिर मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में 186 रन और जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क ओवल में 121 रन बनाए थे। यानी छह साल में विराट ने पांच शतक लगाए, जबकि रूट ने एक साल के अंदर इतने शतक जड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Joe Root hits fifth century in year 2024 as much Kohli scored in six years, Joe Root All Test Records and Stat
जो रूट - फोटो : twitter
रूट का यह 35वां टेस्ट शतक रहा। वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, ओवरऑल वह छठे स्थान पर हैं। सचिन तेंदलुकर 51 शतक के साथ शीर्ष पर हैं। जैक कैलिस 45 शतक के साथ दूसरे, रिकी पोंटिंग 41 शतक के साथ तीसरे, कुमार संगकारा 38 शतक के साथ चौथे और राहुल द्रविड़ 36 शतक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। रूट ने मुल्तान टेस्ट में शतक लगाकर महान सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने और यूनिस खान को पीछे छोड़ दिया। इन चारों ने 34-34 शतक लगाए थे। 

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
खिलाड़ी शतक
सचिन तेंदुलकर 51
जैक्स कैलिस 45
रिकी पोंटिंग 41
कुमार संगकारा 38
राहुल द्रविड़ 36
जो रूट 35*
सुनील गावस्कर/ब्रायन लारा/
महेला जयवर्धने/यूनिस खान
34
विज्ञापन

Joe Root hits fifth century in year 2024 as much Kohli scored in six years, Joe Root All Test Records and Stat
जो रूट - फोटो : twitter
इतना ही नहीं घर से बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों में रूट एलिस्टेयर कुक के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम इंग्लैंड से बाहर 14 टेस्ट शतक हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर केन बैरिंग्टन की बराबरी की। वहीं, कुक ने घर से बाहर 18 टेस्ट शतक लगाए थे। 

घर से बाहर इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
खिलाड़ी शतक पारियां
एलिस्टेयर कुक 18 136
जो रूट 14 131*
केन बैरिंग्टन 14 58
कॉलिन काउड्रे 13 100
वैली हैमंड 13 72

Joe Root hits fifth century in year 2024 as much Kohli scored in six years, Joe Root All Test Records and Stat
जो रूट - फोटो : twitter
इस साल टेस्ट में रूट ने 12 मैचों की 21 पारियों में 1100 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 61.38 का रहा है। पांच शतक के अलावा उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। इस कैलेंडर ईयर में श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने उनके बराबर टेस्ट शतक लगाए हैं। मेंडिस ने भी पांच शतक जड़े हैं। उन्होंने सात टेस्ट की 12 पारियों में 94.30 की औसत से 943 रन बनाए हैं। मेंडिस के नाम पांच शतक के अलावा तीन अर्धशतक भी हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आठ टेस्ट की 15 पारियों में 66.35 की औसत से 929 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए। विराट कोहली इस लिस्ट में काफी पीछे हैं। कोहली ने इस साल तीन टेस्ट की छह पारियों में 31.40 की औसत से 157 रन बनाए हैं। इनमें एक भी शतक और अर्धशतक शामिल नहीं है।
 
साल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन
खिलाड़ी मैच रन औसत 100 50
जो रूट (ENG) 12 1105* 61.38 5 4
कामिंदु मेंडिस (SL) 7 943 94.30 5 3
यशस्वी जायसवाल (IND) 8 929 66.35 2 6
बेन डकेट (ENG) 12 791 37.66 1 4
ओली पोप (ENG) 12 745 35.47 3 2
शुभमन गिल (IND) 8 662 50.92 3 2
केन विलियम्सन (NZ) 6 618 56.18 3 2
रचिन रवींद्र (NZ) 6 599 49.91 1 3
जैक क्राउली (ENG) 9 582 38.80 0 6
धनंजय डिसिल्वा (SL) 8 580 44.61 2 4

Joe Root hits fifth century in year 2024 as much Kohli scored in six years, Joe Root All Test Records and Stat
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
रूट ने टेस्ट में 2013 से लेकर 2020 तक 17 शतक लगाए थे, जबकि 2021 से लेकर 2024 में अब तक 18 शतक लगा लिए हैं। अभी यह साल खत्म नहीं हुआ है। रूट ने टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में पांच या इससे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा तीसरी बार किया है। इस मामले में उन्होंने जैक कैलिस और स्टीव स्मिथ की बराबरी की। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार पांच या इससे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग के नाम हैं। इन दोनों ने पांच-पांच बार ऐसा किया है। रूट ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर दुनिया के हर उस कोने में टेस्ट शतक जड़ा है, जहां उन्होंने चार या इससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया में रूट ने 14 टेस्ट खेले हैं और एक भी शतक नहीं लगाया है।

सबसे ज्यादा बार एक कैलेंडर ईयर में पांच या इससे ज्यादा टेस्ट शतक
खिलाड़ी साल कितनी बार
मैथ्यू हेडन 2001, 2002, 2003, 2005 4
रिकी पोंटिंग 2002, 2003, 2005, 2006 4
जैक कैलिस 2004, 2007, 2010 3
स्टीव स्मिथ 2014, 2015, 2017 3
जो रूट 2021, 2022, 2024** 3
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed