फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root created history scoring second consecutive century in two innings left Cook behind in eng vs sl match

Joe Root: दो पारियों में लगातार दूसरा शतक जड़कर रूट ने रचा इतिहास, कुक को पीछे छोड़ बने इंग्लैंड के नए शतकवीर

Sat, 31 Aug 2024 08:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 31 Aug 2024 08:59 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले में रूट ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार दो पारियों में दो शतक जड़े। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा (33) शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Joe Root created history scoring second consecutive century in two innings left Cook behind in eng vs sl match
जो रूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक बार फिर जो रूट का तूफान आया। उन्होंने शनिवार को दूसरी पारी में भी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले इसी मैच की पहली पारी में उन्होंने शतक लगाया था। 
विज्ञापन

कुक को छोड़ा पीछा
श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले में रूट ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार दो पारियों में दो शतक जड़े। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा (33) शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया। 33 वर्षीय बल्लेबाज के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक दर्ज हो गए हैं। वहीं, रूट इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 265 पारियों में किया जबकि कुक ने 291 पारियों में 33 शतक लगाए थे। इस मामले में तीसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का नाम दर्ज है। उनहोंने 181 पारियों में 23 शतक जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट ने की गावस्कर और लारा की बराबरी
रूट ने इसी के साथ सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान के यूनिस खान, भारत के सुनील गावस्कर, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक हैं। अब वह राहुल द्रविड़ (36 शतक) की बराबरी करने से सिर्फ दो शतक दूर हैं।  

रूट ने की इन बल्लेबाजों की बराबरी
खिलाड़ी साल मैच पारियां शतक
राहुल द्रविड़ (भारत) 1996-2012 164 286 36
यूनिस खान (पाकिस्तान) 2000-2017 118 213 34
सुनील गावस्कर (भारत) 1971-1987 125 214 34
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 1990-2006 131 232 34
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 1997-2014 149 252 34
जो रूट (इंग्लैंड) 2012-2024 145* 265 34
विज्ञापन

रूट ने दोनों पारियों में जड़े शतक
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इस मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े। पहली पारी में स्टार बल्लेबाज ने 206 गेंदों का सामना करते हुए 143 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके निकले थे। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 121 गेंदों का सामना किया और 103 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed