{"_id":"5f58b57879f5914ce3611d4b","slug":"jhulan-goswami-says-women-ipl-will-be-big-achievement-for-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े स्तर पर महिलाओं के IPL की उठी मांग, झूलन गोस्वामी कर रही इंतजार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बड़े स्तर पर महिलाओं के IPL की उठी मांग, झूलन गोस्वामी कर रही इंतजार
Wed, 09 Sep 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
झूलन गोस्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि बड़े स्तर पर महिला आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का आयोजन देश, खेल और इससे जुड़ी युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) महिला आईपीएल के आयोजन पर काम कर रहा है लेकिन अभी पुरुष लीग के साथ महिला टी-20 चैलेंज ही आयोजित करता है।
विज्ञापन
झूलन ने स्पोर्ट्स टाइगर्स के कार्यक्रम 'ऑफ द फील्ड' में कहा, 'जहां तक आईपीएल का सवाल है तो हम चाहते हैं कि पूर्ण टूर्नामेंट शुरू होना चाहिए और हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं।'उन्होंने कहा, 'महिला आईपीएल देश और युवा क्रिकेटरों के लिये सबसे बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि उन्हें भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन
महिला अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली 37 वर्षीय झूलन ने कहा कि उम्र केवल एक नंबर है और खेल के प्रति जुनून अधिक मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर आप कभी उम्र के बारे में नहीं सोचते। आप केवल अपने जुनून, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति लगाव के साथ आगे बढ़ते हो।'
विज्ञापन
झूलन ने कहा, 'आप मैदान में जाना चाहते हो और यह एक खिलाड़ी के लिए सबसे संतोषजनक पल होता है। और मैं अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रही हूं।'