चुनिंदा रिश्तेदारों और खास दोस्तों के बीच जसप्रीत बुमराह हमेशा-हमेशा के लिए संजना गणेशन के हो गए। गोवा में सोमवार को इस सेलिब्रिटी कपल ने बेहद सादे अंदाज में सात फेरे लिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्यार के साथ हमने एक साथ नई यात्रा की शुरुआत की है। हम दोनों के लिए आज का दिन काफी अहम है। हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी साझा करने पर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।' ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि संजना अकेली नहीं इन स्पोर्ट्स एंकर ने भी क्रिकेटर्स से शादी रचाई है।
बुमराह की शादी: संजना गणेशन अकेली नहीं इन स्पोर्ट्स एंकर ने भी रचाई क्रिकेटर्स से शादी
मयंती लैंगर और स्टुअर्ट बिन्नी
जानी मानी स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर ने साल 2012 में टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने शादी की थी। बतौर स्पोर्ट्स एंकर मयंती की एक अलग पहचान है। मयंती क्रिकेट के अलावा 2010 में ईएसपीएन के लिए फीफा विश्व कप को भी होस्ट कर चुकी हैं। उन्हें 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी एंकरिंग करते हुए देखा गया था। वहीं, बिन्नी का करियर ज्यादा नहीं रहा है। बिन्नी ने भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी-20 इंटरेशनल मैच खेले हैं।
शेन वॉटसन और ली फरलॉन्ग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉट्सन और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ली फरलॉन्ग की साल 2010 में शादी हुई थी। बता दें कि वॉट्सन ने आईपीएल 2020 के बाद से प्रोफेशनल क्रिकेट लीग से भी संन्यास का एलान कर दिया था।
मार्टिन गप्टिल और लॉरा मैकगोल्ड्रिक
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मार्टिल गप्टिल ने भी स्पोर्ट्स एंकर लॉरा मैकगोल्ड्रिक से साल 2014 में शादी रचाई। लॉरा मैकगोल्ड्रिक ना सिर्फ एंकर हैं बल्कि एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। स्पोर्ट्स के अलावा उन्होंने टीवी पत्रकार की भी भूमिका निभा चुकी हैं।
बेन कटिंग और एरिन हौलेंड
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर बेन कटिंग और स्पोर्ट्स एंकर एरिन हौलेंड ने साल 2019 में शादी की। एरिन को पाकिस्तान सुपर लीग में भी एंकरिंग करते देखा गया है। एरिन 2013 में मिस ऑस्ट्रेलिया रह चुकी हैं।