{"_id":"5d2f422a8ebc3e6d0c33a361","slug":"jason-roy-set-to-make-england-test-debut-against-ireland","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसन रॉय को मिली इंग्लैंड टेस्ट टीम में जगह, आयरलैंड के खिलाफ करेंगे डेब्यू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जेसन रॉय को मिली इंग्लैंड टेस्ट टीम में जगह, आयरलैंड के खिलाफ करेंगे डेब्यू
Wed, 17 Jul 2019 09:13 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
जेसन रॉय
- फोटो : social media
विश्व कप में इंग्लैंड को 44 साल में पहला विश्व खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनर जेसन रॉय को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वहीं ओली स्टोन और लुई ग्रेगरी के रूप में टीम में दो अन्य नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 24 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का चयन किया है। तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफरा आर्चर को टीम में नहीं चुना गया है। ये दोनों मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं। विकेटकीपर जोस बटलर और आलराउंडर बेन स्टोक्स को विश्राम दिया गया है।
विज्ञापन
टीम : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, सैम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी, जैक लीच, जेसन रॉय, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।
विज्ञापन