फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंडरसन ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, मैक्ग्राथ को पछाड़ बने दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज

Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
James Anderson breaks Glenn Mcgrath record and become highest wicket taker pacer

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़ते हुए वे टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए। भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान मोहम्मद शमी का विकेट लेते ही उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 564 पहुंचा दी।

James Anderson breaks Glenn Mcgrath record and become highest wicket taker pacer
जेम्स एंडरसन

22 मई 2003 को जिम्बॉब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना डेब्यू करने वाले एंडरसन का यह 143वां टेस्ट मैच है। 36 वर्षीय एंडरसन भारत की दूसरी पारी में अबतक 3 विकेट झटके चुके हैं। चौथे दिन इस पेसर ने अपने दूसरे ही ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन को एलबीडब्ल्यू किया। चेतेश्वर पुजारा भी इसी ओवर में एंडरसन की गेंद पर लेग बिफोर द विकेट आउट हुए।

James Anderson breaks Glenn Mcgrath record and become highest wicket taker pacer
केएल राहुल

एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़ा। मैक्ग्राथ के नाम 124 टेस्ट मैच की 243 पारियों में 563 विकेट हैं। 8/24 उनका बेस्ट फिगर है। इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में जनवरी 2007 को अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले मैक्ग्राथ ने लंबे समय तक इस रिकॉर्ड को संभाले रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
James Anderson breaks Glenn Mcgrath record and become highest wicket taker pacer
जेम्स एंडरसन

सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज 
एंडरसन ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अब तक 23 विकेट झटके हैं। उनके अलावा किसी और गेंदबाज ने सीरीज में 20 विकेट भी नहीं लिए हैं। एंडरसन ने लॉर्ड्स टेस्ट में नौ विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने इस दौरान भारत के खिलाफ अपने 100 विकेट तो पूरे किए ही, लॉर्ड्स में भी अपने सौ विकेट पूरे किए थे। वे दुनिया के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिसने एक ही मैदान पर 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
James Anderson breaks Glenn Mcgrath record and become highest wicket taker pacer
james anderson

अब सिर्फ तीन स्पिनर ही एंडरसन से आगे 
अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में सिर्फ तीन स्पिनर ही जेम्स एंडरसन से आगे हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) इस मामले में पहले स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (798) दूसरे और अनिल कुंबले (619) तीसरे नंबर पर हैं। ओवरऑल विकेट के मामले में अब जेम्स एंडरसन और ग्लेन मैक्ग्रा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed