फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   It was like bereavement, says rahul dravid on spot fixing

'मातम जैसा था स्पॉट फिक्सिंग के तूफान से निपटना'

Thu, 23 May 2013 05:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 23 May 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
It was like bereavement, says rahul dravid on spot fixing

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि उनकी टीम की साख को तार-तार करने वाले स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण से पैदा हुए तूफान से निपटना उतना ही कठिन था, जितना किसी मातम से उबरना।

विज्ञापन


द्रविड़ ने मैच के बाद कहा, ‘मैं झूठ नहीं कहूंगा, यह टीम के लिए कठिन दौर था, करारा झटका था। यह मातम की तरह ही था। टीम का हर खिलाड़ी भावनाओं के दौर से गुजरा। हमने इस मुद्दे के बारे में खुलकर बात की।’
विज्ञापन


द्रविड़ ने आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली जीत का श्रेय ब्रैड हॉज और मैच से पूर्व टीम की रणनीति को दिया। द्रविड़ ने कहा, ‘हमारे लिए यह मुश्किल सप्ताह रहा था लेकिन ऐसा मैच खेलना और जीतना सुखद लगता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ी एस श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चौहान स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में पुलिस हिरासत में हैं।

दबाव मुंबई पर होगा

शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस से भिड़ंत के बारे में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि दबाव उनकी टीम पर नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस पर होगा। बकौल द्रविड़, ‘मुंबई निश्चित रूप से मजबूत टीम है और उसके पास ज्यादा स्टार खिलाड़ी हैं। हमारी टीम में स्टार खिलाड़ी नहीं है। लिहाजा मेरा मानना है कि इस मुकाबले में मुंबई की टीम राजस्थान के अपेक्षा ज्यादा दबाव में रहेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed