INDvSA: पत्नी ने इशांत शर्मा को दी ऐसी सलाह, जिसे पूरी टीम इंडिया चाहेगी मानना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के क्रिकेटरों के साथ पिछले कुछ दिनों में यह देखने को मिला है कि उन्हें अपनी पत्नी का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। चाहे रोहित की पत्नी ऋतिका सचदेह हो या फिर कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मी।
इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में उम्दा पारियां खेलकर अपनी पत्नियों के सपोर्ट को संकेत देकर दर्शाया भी। रोहित ने जब श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा तो उन्होंने अपनी अंगूठी को चूमकर ऋतिका के सपोर्ट का संकेत दिया। बाद में 'हिटमैन' ने स्वीकार भी किया कि पत्नी ऋतिका सजदेह उनका सबसे बड़ा सपोर्ट हैं।
ऐसा ही कुछ नजारा फिर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दूसरे टेस्ट के दौरान देखने को मिला। सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 153 रन की पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जब शतक पूरा किया तो उन्होंने अपने गले में लटकी अंगूठी को बाहर निकालकर चूमा। बता दें कि कोहली ने गले में पहनी चैन में अंगूठी लगा रखी हैं। विराट ने भी यह दर्शाया कि पत्नी के सपोर्ट से उन्होंने बेहतरीन पारी खेली।
इससे जाहिर होता है कि पत्नी का प्यार अपने पति के प्रति निजी जिंदगी के साथ-साथ मैदान पर भी झलकता है। अब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के प्रति उनकी पत्नी प्रतिमा का लगाव और सपोर्ट देखने को मिला है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले दो टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सीरीज भी गंवानी पड़ी।
गौरतलब है कि इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा एक नेशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर हैं। प्रतिमा को खेलते हुए सिर में चोट लग गई। इस चोट पर बैंडेज लगी फोटो प्रतिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। फोटो शेयर करते हुए प्रतिमा ने लिखा यह चोट एक खिलाड़ी की निशानी है। पत्नी का यह पोस्ट देख इशांत परेशान हो गए। दक्षिण अफ्रीका से शर्मा ने अपना प्यार और चिंता दिखाते हुए लिखा, 'विनर..देख कर खेलो, क्यों दक्षिण अफ्रीका में टेंशन दे रही हो।
A post shared by Pratima singh (@pratima0808) on
खुद पर इतना दबाव डालने की कोशिश मत करो- प्रतिमा
इशांत की पत्नी ने कहा, 'हम क्रिकेट के बारे में कभी ज्यादा बात नहीं करते। मैं किसी को बास्केटबॉल के बारे में भी मैच के तुरंत बाद बात करना पसंद नहीं करना चाहूंगी, क्योंकि इससे आपको तनाव मिलता है। मैं उसे (इशांत) प्रेरित करता हूं और बताता हूं कि वह अपने जीवन का आनंद उठा सकता है। जब आप अपने जीवन का आनंद लेते हैं, तो आप वास्तव में अच्छी तरह खेलते हैं। मैंने अनुभव किया है कि वह क्रिकेट के बारे में बहुत सोचते थे। वह सोचता थे कि क्रिकेट उनका जीवन है और इसके बिना वो कुछ नहीं कर सकते। मैंने उन्हें कहा है कि वह खुद पर दबाव डालने की कोशिश नहीं करें।'
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका टीम इंडिया के परफॉर्मेंस से फैंस काफी नाराज हैं। इसके मध्यनजर एक नाराज फैन तो टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के निशान पर चढ़ गया। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि इशांत शर्मा इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह से बातें कर रहे थे। इसी बातचीत के बीच एक फैन का एंट्री हो गया इशांत को उल्टा सीधा कहने लगा, लेकिन ईशांत ने उसे दिल्ली वाले अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि वो चुप हो गया। हालांकि फैन ने वो कमेंट्स बाद में डिलीट कर दिए।