फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishant sharma could miss few starting matches of IPL injury raises questions on BCCI and NCA

IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं इशांत शर्मा, चोट ने BCCI और NCA पर खड़े किए सवाल

Sun, 01 Mar 2020 07:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Mar 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Ishant sharma could miss few starting matches of IPL injury raises questions on BCCI and NCA
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की चोट ने एक बार फिर से जहां उनके लिए परेशानी बढ़ा दी है वहीं इसने बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के फिजियो पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट लेने के बाद इशांत की चोट उभरकर आ गई और उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा। इतना ही नहीं अब स्टार तेज गेंदबाज को आईपीएल के शुरुआती कुछ हफ़्तों से भी दूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए इशांत ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिजियो की देखरेख में अपनी चोट पर काम किया और फिर ठीक होकर पहले टेस्ट से 72 घंटे पहले न्यूजीलैंड पहुंचे और फिर मात्र चार घंटे की नींद के बाद 23 ओवर की गेंदबाजी भी की।
विज्ञापन


अब इस पूरे मामले को लेकर बीसीसीआई में ही सवाल उठने लगे हैं कि अगर इशांत पूरी तरह से ठीक नहीं हुए थे तो उन्हें फिर से खेलने के लिए फिट कैसे और क्यों घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन सभी चीजों के बाद जहां एक बार फिर से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी पर सवाल उठने लगे हैं वहीं फिजियो आशीष कौशिक भी कटघरे में आ गए हैं। फिलहाल इशांत की चोट पर सभी की नजर है और अब उनकी गैरमौजूदगी से टीमों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed